HPRCA Govt Teacher Vacancy 2026 : 884 पदों पर निकली शिक्षक भर्ती, आवेदन अंतिम तिथि 14 मई।

HPRCA Govt Teacher Vacancy : नमस्कार साथियों, अगर आप शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए बहुत बड़ी अपडेट निकलकर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश में शिक्षक भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह भर्ती कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 12 के लिए निकाली गई है। सबसे बड़ा सवाल जो सभी उम्मीदवारों के मन में चल रहा है वह यह है कि क्या अन्य राज्यों के उम्मीदवार इस भर्ती का फॉर्म भर सकते हैं या नहीं। आज इस आर्टिकल में हम आपको भर्ती से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी विस्तार से बताने वाले हैं।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

जैसा की आप सभी को पता होगा हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा 09 अप्रैल 2026 को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में स्पेशल एजुकेटर के साथ ही कई सारे शैक्षणिक शिक्षकों के भी पद शामिल किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 14 मई 2026 रखी गई है। आयोग ने साफ कहा है कि आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार के पास सभी आवश्यक योग्यता मौजूद होनी चाहिए। यानी यदि किसी की डिग्री, प्रमाण पत्र या अन्य योग्यता अंतिम तिथि तक पूरी नहीं होती है तो वह उम्मीदवार पात्र नहीं माना जाएगा।

HPRCA Govt Teacher Vacancy 2026 Overview

आर्टिकल का नामहिमाचल प्रदेश शिक्षक भर्ती
विभाग का नामहिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA)
वर्ष2025-2026
पद का विवरणसरकारी शिक्षक
पदों की संख्या884
सैलरी30,000/- PER MONTH
आवेदन की अंतिम तिथि14 मई 2026
नियुक्ति प्रकारअस्थाई / अनुबंध (5 वर्ष की अवधि )

HPRCA Teacher Vacancy भर्ती में कौन-कौन से पद शामिल हैं।

इस भर्ती में टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों तरह के पद शामिल हैं। नीचे दी गई टेबल में हमने भर्ती से जुड़े पद और उनकी शैक्षणिक योग्यता की बात की है।

Subject Vaccanies Education Criteria
Physical  Education Teacher177 पदB.P.Ed/M.P.Ed (संबंधित शैक्षणिक मानकों के साथ)।
Computer Teacher118 पदB.E./B.Tech (CS/IT) या MCA/M.Sc (CS) 50% अंकों के साथ।
Fine Arts Teacher118 पदसंबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री + B.Ed. + HP TET उत्तीर्ण।
Sociology Teacher108 पदसंबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री + B.Ed. + HP TET उत्तीर्ण।
Psychology Teacher114 पदसंबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री + B.Ed. + HP TET उत्तीर्ण।
Political Science Teacher95 पदसंबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री + B.Ed. + HP TET उत्तीर्ण।
Economics Teacher86 पदसंबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री + B.Ed. + HP TET उत्तीर्ण।
Public Administration Teacher78 पदसंबंधित विषय में 50% अंकों के साथ मास्टर डिग्री + B.Ed. + HP TET उत्तीर्ण।
Total884

Note: आरक्षित श्रेणियों जैसे SC, ST, OBC और PWD को न्यूनतम अंकों में 5% की छूट दी गई है।

HPRCA Teacher Bharti आयु सीमा क्या रखी गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।

यदि कोई उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से आता है तो उसे नियम अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी। हिमाचल प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष तक की छूट दी जा सकती है।

Important Dates

EventDates
आवेदन शुरू तिथि22 April 2026 (10:00 AM onwards)
आवेदन की अंतिम तिथि 14 May 2026 (up to 11:59 PM)
Correction Window OpenMay 15 to May 18, 2026 (With Prescribed Fees)

आवेदन से पहले OTR जरूरी

भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी OTR करना होगा। बिना OTR के आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। आजकल लगभग सभी नई भर्तियों में OTR सिस्टम लागू किया जा रहा है और हिमाचल प्रदेश में भी यही व्यवस्था रखी गई है।

परीक्षा में न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स

आयोग ने परीक्षा के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स भी निर्धारित किए हैं।

  • सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 45 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
  • एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
  • अगर आयोग को लगता है कि पर्याप्त उम्मीदवार पास नहीं हो पा रहे हैं तो क्वालीफाइंग मार्क्स में 5 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट भी दी जा सकती है।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक भर्ती में अन्य राज्यों के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?

अब आते हैं सबसे महत्वपूर्ण सवाल पर। नोटिफिकेशन में एक लाइन लिखी गई है जिसमें कहा गया है कि उम्मीदवार ने 10वीं और 12वीं हिमाचल प्रदेश के किसी स्कूल या संस्थान से पास की हो। साथ ही यह भी लिखा गया है कि यह शर्त हिमाचल प्रदेश के बोनाफाइड उम्मीदवारों पर लागू नहीं होगी। यहीं से अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के मन में भ्रम पैदा हो गया है कि क्या वे आवेदन कर पाएंगे या नहीं। लेकिन इसी नोटिफिकेशन में एक और लाइन दी गई है जिसमें लिखा गया है कि अन्य राज्यों के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सामान्य वर्ग माना जाएगा। इसका मतलब यह निकलता है कि अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को पूरी तरह बाहर नहीं किया गया है।

पहले भी हट चुकी है यह शर्त

यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ हो। इससे पहले हिमाचल प्रदेश स्पेशल एजुकेटर TET परीक्षा में भी यही शर्त रखी गई थी कि उम्मीदवार ने 10वीं और 12वीं हिमाचल प्रदेश से की हो। लेकिन बाद में आयोग ने अलग से नोटिस जारी करके इस शर्त को सार्वजनिक हित में हटा दिया था। इसके बाद अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को भी आवेदन करने का मौका दिया गया था।

क्या अन्य राज्य वाले फॉर्म भरें?

यदि आप अन्य राज्य से हैं और आपके पास HP TET है तथा बाकी योग्यता पूरी है तो आपको आवेदन प्रक्रिया पर नजर बनाए रखनी चाहिए। काफी संभावना है कि बाद में आयोग स्पष्टीकरण जारी करे और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों को भी आवेदन की अनुमति दे।

How to Apply Online for Himachal Pradesh Teacher Vacancy 2026

HP Govt Job का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

HPRCA Govt Teacher Vacancy 2026
  • सबसे पहले HPRCA की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करें और जरूरी जानकारी भरकर अपना One Time Registration (OTR) पूरा करें।
HPRCA Govt Teacher Vacancy 2026
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद पोर्टल में Login करें और विज्ञापन संख्या 09/2026 के सामने दिए गए “Apply Now” बटन पर क्लिक करें।
  • अब जिस विषय (Subject) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उसे चुनें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद अपनी नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करें। ध्यान रखें कि फाइल का साइज 1 MB से कम हो और फॉर्मेट JPG/JPEG होना चाहिए।
  • साथ ही जरूरी दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड करें।
  • फिर अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और अंत में Final Submit पर क्लिक कर दें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भविष्य में जरूरत पड़ने पर उपयोग के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी

हिमाचल शिक्षक भर्ती के लिया उमीदवारो को निम्न चरण फॉलो करने होंगे।

  • भर्ती परीक्षा CBT या स्क्रीनिंग टेस्ट के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • Document Verification
  • Medical Test

परीक्षा पैटर्न

कुल प्रश्नकुल अंकसमय
1201201.5 hour

प्रश्नों का विभाजन

  • 85 प्रश्न संबंधित विषय से
  • 35 प्रश्न सामान्य ज्ञान, हिमाचल प्रदेश GK, करेंट अफेयर्स, रीजनिंग, सामान्य विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी से पूछे जाएंगे।

HPRCA Himachal Pradesh Government Teacher Recrutiment 2026 आवेदन शुल्क कितना है

CategoryApplication Fees
General Category₹360/-
SC/ST/OBC/EWS/BPL of HP₹120/-
Ex-Servicemen (HP)कोई शुल्क नहीं (निःशुल्क)
भुगतान का प्रकारकेवल ऑनलाइन (Debit/Credit Card/UPI/Net Banking)

इसके अलावा यदि उम्मीदवार आवेदन में सुधार करना चाहता है तो करेक्शन विंडो भी खोली जाएगी, लेकिन उसके लिए अलग शुल्क देना होगा।

Important Links

NotificationClick here
Apply LinkClick here
Official WebsiteClick here
Join WhatsApp Group ( For Fast Upcoming Vacancy Updates)Click here

HPRCA Govt Teacher Vacancy 2026 : यह भर्ती हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र एवं स्कूल विभाग में करियर बनाने का शानदार अवसर लेकर आई है। इस भर्ती के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को हर महीने 30,000 रुपये तक की आकर्षक फिक्स सैलरी के साथ विद्यार्थियो के साथ स्कूलों में कार्य करने का अनुभव भी मिलेगा। साथ ही परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग रखी गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अभी से अपनी तैयारी को मजबूत करें। जैसा की सभी इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि 14 मई 2026 से पहले अपना आवेदन जरूर पूरा कर लें।

Also Read : 8 वीं पास शानदार मौका! 5000 बंपर पदों पर बिना परीक्षा, सीधी भर्ती।

Shivani

मेरा नाम Shivani Jaat है और मैं इस वेबसाइट पर Author के रूप में काम कर रही हूँ। मुझे ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग का 3 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले मैं Sarkari Trends और Mandi Bhav वेबसाइट पर भी Author के तौर पर काम कर चुकी हूँ। वर्तमान में मैं B.A. (Honours) History की पढ़ाई कर रही हूँ। इस वेबसाइट पर मैं शिक्षा, सरकारी नौकरियों, परीक्षाओं और जरूरी अपडेट्स से जुड़ी जानकारी आसान और साफ भाषा में लिखती हूँ। मेरे द्वारा दी गई जानकारी को पहले आधिकारिक स्रोतों से जांचा जाता है, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि पाठकों तक समय पर और सही जानकारी पहुँचाई जाए।

Leave a Comment

Join WhatsApp