MP chatrawas Adhikshak Vacancy 2026 : 4800+ से अधिक पद ,₹56,100 की तगड़ी सैलरी और भी बहुत कुछ देखें किस प्रकार होगा चयन।

MP chatrawas Adhikshak Vacancy 2026 : नमस्कार दोस्तों, मध्य प्रदेश में छात्रावास अधीक्षक भर्ती को लेकर इन दिनों काफी चर्चा चल रही है। YouTube और सोशल मीडिया पर इस वैकेंसी से जुड़े कई वीडियो और जानकारियां सामने आ रही हैं, जिससे विद्यार्थियों के मन में अनेक प्रश्न उत्पन्न हो रहे है। क्या वास्तव में वैकेंसी आएगी? कितने पद होंगे? परीक्षा कौन लेगा? सिलेबस क्या रहेगा? सैलरी कितनी होगी? और चयन प्रक्रिया कैसी होगी? इस लेख में हम उपलब्ध विभागीय दस्तावेज़ों और सूत्रों के आधार पर पूरी स्थिति को विस्तार से समझेंगे।

MP chatrawas Adhikshak Vacancy 2026 Overview

आर्टिकल का नाममध्यप्रदेश छात्रावास अधीक्षक भर्ती 2025-26
विभाग का नाममध्य प्रदेश जनजाति कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग भोपाल
वर्ष2026
पद का विवरणजूनियर छात्रावास अधीक्षक, सीनियर छात्रावास अधीक्षक, महाविद्यालय छात्रावास अधीक्षक, सहायक संचालक
पदों की संख्या4800+
आयु सीमान्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष
सैलरी₹56,100 बेसिक पे
शैक्षणिक योग्यता12 कक्षा उत्तीर्ण अथवा+ किसी भी यूनिवर्सिटी और संस्था से किसी भी विषय में स्नातक
आवेदन शुल्कअभी फिलहाल ऑफिशल जानकारी नहीं आई
नियुक्ति प्रकारनियमित
आवेदन माध्यमMPESB Or MPPSC
Join WhatsApp Group ( For Fast Upcoming Vacancy Updates)Click Here’s

MP chatrawas Adhikshak Vacancy 2026 भर्ती किस विभाग से संबंधित

जैसा की आप सभी जानते हैं, यह भर्ती जनजाति कार्य विभाग, मध्य प्रदेश तथा अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित छात्रावासों से संबंधित है। विभागीय स्तर पर “मध्य प्रदेश जनजाति कार्य विभाग एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग छात्रावास अधीक्षक सेवा एवं भर्ती नियम 2025” नाम से नियमावली तैयार किए जाने की चर्चा है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक सार्वजनिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन अंदर की बातों के आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि वर्ष 2025-26 में भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो सकती है।

MP chatrawas Adhikshak Vacancy 2026 कुल पदों की स्थिति

बताया जा रहा है कि विभागीय जानकारी के अनुसार वर्तमान स्वीकृत पद एवं नवीन पदों को मिलाकर लगभग 4800 से अधिक पद हो सकते हैं। लेकिन यह समझना जरूरी है कि इन सभी पदों पर डायरेक्ट भर्ती नहीं होगी। कई पद प्रमोशन के माध्यम से भरे जाएंगे। जैसा कि आप देख सकते हैं कि इनमें निम्न पद शामिल किए जा सकते हैं।

  • सहायक संचालक (Assistant Director) : इस पद के लगभग 20 पद बताए जा रहे हैं, जिनमें से 40% पदों पर डायरेक्ट भर्ती होगी और 60% पद प्रमोशन से भरे जाएंगे। इस पद की भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा कराई जाएगी। चूंकि यह उच्च स्तर का प्रशासनिक पद है, इसलिए इसमें अनुभव की भी आवश्यकता होगी।
  • महाविद्यालय छात्रावास अधीक्षक (Grade-1) : इस पद के लगभग 369 पद प्रस्तावित हैं, जिनमें से 50% डायरेक्ट भर्ती और 50% प्रमोशन से भरे जाएंगे। इसकी परीक्षा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा कराई जाएगी।
  • सीनियर छात्रावास अधीक्षक (Grade-2) : इस श्रेणी में लगभग 2736 पद बताए जा रहे हैं। यहां भी 50% पद डायरेक्ट भर्ती से और 50% प्रमोशन से भरे जाएंगे। परीक्षा MPESB के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • जूनियर छात्रावास अधीक्षक (Grade-3) : यह पद विद्यार्थियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि लगभग 1965 पद पूरी तरह से 100% डायरेक्ट भर्ती के माध्यम से भरे जाएंगे। इस पद की परीक्षा भी MPESB द्वारा कराई जाएगी।

MP chatrawas Adhikshak Vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

वहीं अब अगर हम सभी पदों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो, तो सबसे पहले देखें की सहायक संचालक पद के लिए स्नातक (Graduation) की योग्यता आवश्यक है। महाविद्यालय छात्रावास अधीक्षक के लिए स्नातकोत्तर (Post Graduation) अनिवार्य होगा। सीनियर छात्रावास अधीक्षक के लिए स्नातक और जूनियर छात्रावास अधीक्षक के लिए 12वीं पास योग्यता निर्धारित की गई है। सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष प्रस्तावित है।

MP chatrawas Adhikshak Vacancy 2026 चयन प्रक्रिया

सहायक संचालक पद के लिए चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार शामिल होगा, जिसे MPPSC आयोजित करेगा। वहीं छात्रावास अधीक्षक के अन्य पदों के लिए पहले पात्रता परीक्षा और उसके बाद चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। न्यूनतम योग्यता अंक सामान्य वर्ग के लिए 60% तथा आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/EWS/Divyang) के लिए 50% बताए जा रहे हैं। हालांकि अंतिम चयन मेरिट सूची और कटऑफ के आधार पर होगा, जो इन न्यूनतम अंकों से अधिक हो सकता है।

MP chatrawas Adhikshak Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन डॉक्यूमेंट

  • 10वीं / 12वीं मार्कशीट
  • ग्रेजुएशन किसी भी विषय में
  • किसी भी विषय डिग्री स्नातक और स्नातकोत्तर
  • आधार कार्ड
  • पेन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • जाती प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • लाइव फोटो और सिग्नेचर
  • हस्तलिखित घोषणा
  • अनुभव प्रमाण पत्र

MP chatrawas Adhikshak Vacancy 2026 संभावित Exam Pattern Or Syllabus

अभी तक आधिकारिक परीक्षा पैटर्न जारी नहीं किया गया है। फिर भी पिछले वर्ष के अनुसार और अन्य राज्यों के आधार पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि परीक्षा में गणित, रीजनिंग, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, मध्य प्रदेश सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर तथा CDP जैसे विषय शामिल हो सकते हैं। संभावित रूप से पेपर 100 अंकों का होगा, जिसमें 100 प्रश्न होंगे और परीक्षा की अवधि लगभग 2 घंटे की हो सकती है। नेगेटिव मार्किंग को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

MP chatrawas Adhikshak Vacancy 2026 Salary

वहीं अब अगर हम मध्य प्रदेश की इस भर्ती की सैलरी की बात करें तो, सहायक संचालक पद का बेसिक पे लगभग ₹56,100 बताया जा रहा है, जिससे कुल वेतन 70 से 80 हजार रुपये तक हो सकता है। महाविद्यालय छात्रावास अधीक्षक का वेतन लगभग 50 हजार रुपये से अधिक, सीनियर छात्रावास अधीक्षक का वेतन 40 से 50 हजार रुपये के बीच तथा जूनियर छात्रावास अधीक्षक का वेतन लगभग 35 से 40 हजार रुपये तक हो सकता है। यह पद पे-मैट्रिक्स लेवल 6, 8 और 9 के अंतर्गत आते हैं, इसलिए इन्हें प्रीमियम सरकारी नौकरियों में गिना जा सकता है।

मध्य प्रदेश छात्रावास अधीक्षक भर्ती 2025-26 युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हो सकती है। पदों की संख्या अच्छी है और 12वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक के उम्मीदवारों के लिए अवसर उपलब्ध हैं। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई है, इसलिए अंतिम राहत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही होगी। विद्यार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अफवाहों से बचें और आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। यदि आप इस परीक्षा को लक्ष्य बना रहे हैं तो अभी से सामान्य विषयों की तैयारी शुरू करना आपके लिए बेहतर रहेगा।

FAQ’S

मध्यप्रदेश हॉस्टल वार्डन की भर्ती कब आएगी?

मध्यप्रदेश हॉस्टल वार्डन की भर्ती के सटिक नोटिफिकेशन की जानकारी हम तो नहीं दे सकते हैं। लेकिन उम्मीद की जुलाई और अगस्त 2026 तक देखने को भर्ती मिल सकती हैं।

मध्यप्रदेश छात्रावास अधीक्षक की आयु सीमा क्या है?

मध्यप्रदेश छात्रावास अधीक्षक की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष रखी गई हैं।

Also Read: MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Vacancy 2026 : 770 पदों पर शॉर्ट विज्ञप्ति जारी, आवेदन 27 फरवरी से हुए शुरू।

Shivani

मेरा नाम Shivani Jaat है और मैं इस वेबसाइट पर Author के रूप में काम कर रही हूँ। मुझे ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग का 3 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले मैं Sarkari Trends और Mandi Bhav वेबसाइट पर भी Author के तौर पर काम कर चुकी हूँ। वर्तमान में मैं B.A. (Honours) History की पढ़ाई कर रही हूँ। इस वेबसाइट पर मैं शिक्षा, सरकारी नौकरियों, परीक्षाओं और जरूरी अपडेट्स से जुड़ी जानकारी आसान और साफ भाषा में लिखती हूँ। मेरे द्वारा दी गई जानकारी को पहले आधिकारिक स्रोतों से जांचा जाता है, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि पाठकों तक समय पर और सही जानकारी पहुँचाई जाए।

1 thought on “MP chatrawas Adhikshak Vacancy 2026 : 4800+ से अधिक पद ,₹56,100 की तगड़ी सैलरी और भी बहुत कुछ देखें किस प्रकार होगा चयन।”

Leave a Comment

Join WhatsApp