MP Home Guard Recruitment 2026 : 8 वीं पास शानदार मौका! 5000 बंपर पदों पर बिना परीक्षा, सीधी भर्ती।

MP Home Guard : मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। लंबे समय से रुकी हुई भर्तियां अब एक-एक करके निकल रही हैं। पहले पुलिस कांस्टेबल, ASI, छात्रावास अधीक्षक और ग्राम पंचायत सचिव भर्ती की जानकारी सामने आई और अब MP Home Guard Recruitment 2026 को लेकर बड़ा अपडेट आया है।

सरकार सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में जुट चुकी है, इसी कारण होमगार्ड भर्ती को लेकर प्रस्ताव गृह मंत्रालय तक पहुंच चुका है। जैसे ही मंजूरी मिलती है, करीब 5000 नए होमगार्ड पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

MP Home Guard Bharti 2026 Overview

आर्टिकल का नाम मध्यप्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025-26
विभाग का नाम मध्यप्रदेश ग्रह विभाग मंत्रालय
वर्ष2025-26
पदो की संख्या 5000+
आयु न्यूनतम -18 वर्ष
अधिकतम – 28 वर्ष
सैलरी1900+ ग्रेड पे या अधिक
Official Notification Click Here ( LINK Not Active)
Official Website Click Here

MP Home Guard Bharti 2026 Latest Update

सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में 5020 होमगार्ड सैनिकों की भर्ती प्रस्तावित है।
इनमें से 4532 जवान सिंहस्थ 2028 के लिए तैनात किए जाएंगे। जबकि लगभग 488 जवान महाकाल मंदिर, उज्जैन की सुरक्षा के लिए नियुक्त होंगे फिलहाल महाकाल मंदिर की सुरक्षा निजी एजेंसियों के पास है, लेकिन सरकार अब इसे हटाकर सरकारी होमगार्ड जवानों को जिम्मेदारी सौंपना चाहती है।

सिंहस्थ 2028 और होमगार्ड भर्ती का कनेक्शन

सिंहस्थ मेला मार्च 2028 में आयोजित होना है, जिसमें करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इतनी बड़ी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस के साथ-साथ होमगार्ड की अहम भूमिका रहेगी। इसी वजह से सरकार चाहती है कि:
भर्ती 2026 में पूरी हो 2027 में ट्रेनिंग दी जाए और 2028 से पहले जवान पूरी तरह तैयार हों।

MP Home Guard Eligibility Criteria 2026

सबसे पहले यदि हम मध्य प्रदेश होमगार्ड भर्ती की शैक्षणिक योग्यता बात करें तो आवेदक उम्मीदवार यदि सामान्य वर्ग का है , तो उसे 10वीं पास होना अनिवार्य है। जबकि अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए आवेदक 8वीं पास भी आवेदन कर सकता है।

MP Home Guard Recruitment की आयु सीमा

मध्य प्रदेश होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदक की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष सुनिश्चित की गई है। जबकि सरकार के नियम अनुसार आरक्षित वर्ग को को आयु में छूट भी मिलेगी। लेकिन इसके लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना अनिवार्य है।

MP Home Guard Physical Standard 2026

वहीं आगे बढ़ते हुए यदि हम मध्य प्रदेश होमगार्ड भर्ती के फिजिकल स्टैंडर्ड की बात करें तो आवेदक पुरुष अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 सेमी सामान्य वर्ग है एवं एससी एसटी वर्ग के लिए 160 सेंटीमीटर ऊंचाई का मापदंड रखा गया है। और पुरुष वर्ग के फूल हुए सीने की साइज 81 सेंटीमीटर होनी चाहिए।

वहीं महिला अभ्यर्थी की बात करें तो उनकी ऊंचाई का मापदंड 155 सेंटीमीटर रखा गया है। और साथ ही फ्लैट फुट, नॉक नी, बो लेग जैसी शारीरिक कमियां नहीं होनी चाहिए। मापदंड लगभग पुलिस कांस्टेबल जैसे रहेंगे।

MP Home Guard Salary 2026

मध्य प्रदेश होमगार्ड की सैलरी पुलिस कांस्टेबल के बराबर या उससे थोड़ी बेहतर मानी जा रही है। हालांकि पिछली बार सैलरी काफी आकर्षित बताई गई थी।

सैलरी के अलावा इस इस भर्ती में आवेदक उम्मीदवारों को काफी फायदा देखने को मिलता है जैसे:

  • वर्क प्रेशर कम
  • लोकल पोस्टिंग
  • सरकारी सुरक्षा नौकरी
  • इसी वजह से यह भर्ती युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहने वाली है।

MP Home Guard Job Profile (कार्य)

मध्य प्रदेश होमगार्ड भारती के बाद चयनित उम्मीदवारों के कार्य की बात करें तो इनका कार्य ना तो ज्यादा जटिल होता है। और ना ही सरल होता हैं, आईए देखते हैं इनके कार्य:

MP Home Guard
  • भीड़ नियंत्रण और सार्वजनिक व्यवस्था
  • आपदा प्रबंधन (बाढ़, राहत कार्य)
  • ट्रैफिक कंट्रोल
  • प्राथमिक उपचार और बचाव कार्य
  • आईटी और सुरक्षा उपकरणों की निगरानी
  • पुलिस व प्रशासन के साथ समन्वय

MP Home Guard Exam Pattern 2026 (संभावित)

पिछली बार मध्य प्रदेश होमगार्ड भर्ती बिना परीक्षा सीधी भर्ती के जरिए हुई थी । परंतु प्रतियोगिता बढ़ने के कारण इस बार यह परीक्षा लिखित परीक्षा अथवा शारीरिक परीक्षण के आधार पर हो सकती है हालांकि इसका कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है परंतु पहले यह भर्ती जिला स्तर पर होती थी, लेकिन अब प्रतियोगिता बढ़ने के कारण संभावना है कि परीक्षा ESB (व्यापम) द्वारा आयोजित की जाए।
यदि यह परीक्षा लिखित होती है तो हम इसके संभावित विषय पर नजर डाल सकते हैं।

  • गणित
  • रीजनिंग
  • सामान्य ज्ञान
  • MP GK
  • करंट अफेयर्स
  • सामान्य विज्ञान
  • परीक्षा पैटर्न MP Police Constable Exam जैसा हो सकता है।

MP Home Guard Notification Date 2026

हालांकि अभी तक इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है, लेकिन सूत्रों के अनुसार जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच नोटिफिकेशन आने की संभावना है, उसी साल परीक्षा और भर्ती प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

यदि नोटिफिकेशन आने के बाद MPESB इसकी परीक्षा लेता है तो, आवेदन प्रकिया कुछ इस प्रकार होगी

आवेदन करने से पहले मैं आपको सलाह दूँगा कि आप इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर चेक करें।
नोटिफिकेशन में दी गई योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और गाइडलाइंस को अच्छे से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें।

MP Home Guard Online Form 2026 Apply करने की प्रोसेस

सबसे पहले आपको आना होगा मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) या मध्य प्रदेश होमगार्ड की आधिकारिक वेबसाइट की ऑफिशियल वेबसाइट पर।

  • वेबसाइट ओपन होने के बाद नीचे की ओर आपको “उपलब्ध सेवाएं (Available Services) का ऑप्शन दिखाई देगा।
  • यहाँ पर आपको “उम्मीदवार प्रोफाइलिंग” का ऑप्शन मिलेगा।

फ्रेंड्स, यह स्टेप बहुत जरूरी है, क्योंकि बिना प्रोफाइल बनाए आप कोई भी फॉर्म अप्लाई नहीं कर सकते।

अगर पहले से प्रोफाइल बनी हुई है , अगर आपने पहले से MPESB पोर्टल पर प्रोफाइल बनाई हुई है, तो आपके पास सामान्य पंजीकरण क्रमांक, जन्म तिथि होगी। आप इन्हें डालकर Verify & Login कर सकते हैं और सीधे फॉर्म भर सकते हैं। अगर प्रोफाइल में कोई गलती है, तो Edit Profile के ऑप्शन से आप सुधार भी कर सकते हैं।

पहली बार आवेदन करने वाले उम्मीदवार क्या करें?

अगर आपने पहले कभी प्रोफाइल नहीं बनाई है, तो:

  • “प्रोफाइल पंजीकरण” पर क्लिक करें
  • अपना मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें
  • OTP वेरीफाई करें
  • OTP वेरीफिकेशन के बाद आपके मोबाइल पर आपका
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • प्रोफाइल पासवर्ड आ जाएगा।

e-KYC प्रक्रिया (आधार से सत्यापन)

  • अब आपको e-KYC करना होगा। इसके लिए:
  • आधार नंबर दर्ज करें
  • OTP या बायोमेट्रिक के जरिए सत्यापन करें
  • अगर आधार से मोबाइल लिंक नहीं है, तो पहले आधार सेंटर जाकर अपडेट करवाएँ।
  • e-KYC पूरा होते ही आपकी प्रोफाइल ओपन हो जाएगी।

प्रोफाइल में भरनी होगी ये जानकारी
अब आपको अपनी प्रोफाइल में निम्न जानकारी भरनी होगी:

  • अभ्यर्थी का नाम
  • पिता / पति का नाम
  • माता का नाम
  • जन्म तिथि (10वीं की मार्कशीट के अनुसार)
  • मूल निवासी (MP Domicile)
  • जेंडर, कैटेगरी, EWS
  • शैक्षणिक योग्यता
  • पता (पूरा स्थायी पता)
  • पहचान चिन्ह (अगर है तो)
  • सारी जानकारी भरने के बाद Save & Proceed करें।
  • फोटो, सिग्नेचर और घोषणा पत्र अपलोड
  • अब आपको लाइव फोटो (वेबकैम या मोबाइल से)
  • हस्ताक्षर (Signature)
  • स्वयं की हस्तलिखित घोषणा (Declaration) अपलोड करनी होगी।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें इसके बाद आपको अपलोड करने होंगे
  • जन्म तिथि प्रमाण पत्र (8वीं / 10वीं मार्कशीट)
  • जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो)
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • सभी डॉक्यूमेंट JPG फॉर्मेट में अपलोड करें।

MP Home Guard Vacancy 2026 के लिए Apply करें

  • अब प्रोफाइल पूरी होने के बाद: “Apply Online” पर क्लिक करें फॉर्म को ध्यान से भरें।
  • जिला प्राथमिकता (District Preference) चुनें परीक्षा शहर का चयन करें
  • सभी डिटेल्स चेक करने के बाद Declaration करें।
  • आवेदन शुल्क (Payment Process)
  • अब आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • आप पेमेंट कर सकते हैं:
  • Debit Card
  • Credit Card
  • Net Banking
  • UPI
  • पेमेंट सफल होने के बाद
  • Final Application Form का प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

MP Home Guard Preparation Tips

हमारी राय है कि जो उम्मीदवार अभी से तैयारी शुरू करना चाहते हैं, वे MP Police Constable Syllabus के अनुसार पढ़ाई करें मैथ्स, रीजनिंग और MP GK पर ज्यादा फोकस करें फिजिकल की तैयारी अभी से शुरू करें।

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। 5000+ पद, अच्छी सैलरी, कम वर्क प्रेशर और सिंहस्थ 2028 जैसी बड़ी जिम्मेदारी, यह भर्ती बेहद खास होने वाली है। जैसे ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा, उससे जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले आपको मिलेगी।

FAQ’ s

मध्य प्रदेश होमगार्ड की आयु सीमा क्या है?

मध्य प्रदेश होमगार्ड की भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए।

मध्य प्रदेश होमगार्ड का आधिकारिक नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

ख़बरों और सूत्रों के मुताबिक मध्य प्रदेश होमगार्ड का आधिकारिक नोटिफिकेशन फरवरी, मार्च 2026 तक देखने को मिल सकता है हालांकि इसका कोई ठोस सबूत नहीं है।

मध्य प्रदेश होमगार्ड की सैलरी क्या है ?

मध्य प्रदेश होमगार्ड में चयनित उम्मीदवारों का वेतन मध्य प्रदेश पुलिस कांस्टेबल के बराबर या इससे अधिक हो सकता है।

Rohit Parihar

मेरा नाम Rohit Parihar है। मुझे ब्लॉगिंग और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में 6 वर्षों का अनुभव है। मैंने अपनी शिक्षा जयपुर से पूरी की है और पिछले कई वर्षों से सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों से जुड़ी जानकारी पर लगातार काम कर रहा हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी भर्तियों, नई वैकेंसी, एडमिट कार्ड, सिलेबस, आंसर की, रिजल्ट और लेटेस्ट जॉब अपडेट्स से जुड़ी सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा उद्देश्य है कि छात्रों और नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सरल भाषा में, समय पर और सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले आसानी से ले सकें। VacancyTrends.com से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

2 thoughts on “MP Home Guard Recruitment 2026 : 8 वीं पास शानदार मौका! 5000 बंपर पदों पर बिना परीक्षा, सीधी भर्ती।”

Leave a Comment

Join WhatsApp