MP Police Computer Operator Vacancy 2026 : अंतिम तिथि 19 फरवरी, ASI और Head Constable के बंपर पदों पर रूल बुक जारी।

MP Police Computer Operator Vacancy 2026 : चलिए दोस्तों, एक बार फिर से मध्यप्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए मीठी शुरुआत करते हैं। अभी-अभी मेरी क्लास खत्म हुई थी और उसी बीच MP Police Computer Vacancy 2026 को लेकर बहुत बड़ी अपडेट सामने आ चुकी है। मध्य प्रदेश में MP Police ASI And Head Constable Computer की नई वैकेंसी आ गई है, जो पूरी तरह से कंप्यूटर कैडर के अंतर्गत है। सबसे खास बात यह है कि यह भर्ती मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (ESB) के पहले जारी किए गए कैलेंडर में शामिल नहीं थी। यानी यह एक अचानक आई हुई वैकेंसी है। इसलिए बहुत सारे अभ्यर्थी इसको लेकर कन्फ्यूज़ भी हैं।

आज के इस आर्टिकल में हम इस भर्ती की फॉर्म डेट, एग्जाम डेट, फीस, योग्यता, आयु सीमा, सिलेबस, फिजिकल, सैलरी सब कुछ विस्तार से समझेंगे।

MP Police Computer Operator Vacancy 2026 Overview

आर्टिकल का नाममध्यप्रदेश कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती 2026
भर्ती बोर्ड मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)
विभाग पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग
पोस्ट का नाम ASI Computer & Head Constable Computer Direct Recruitment Exam 2026
महत्वपूर्ण तिथिया आवेदन प्रारंभ : 05 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि : 19 फरवरी 2026
संशोधन की अंतिम तिथि : 24 फरवरी 2026
परीक्षा प्रारंभ : 24 मार्च 2026 से
परीक्षा मोड ऑनलाइन (CBT)
आयु सीमान्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष
Notification Link Pdf Download Click here
Registration LinkClick here
Apply LinkClick here
Official WebsiteClick here

MP Police Computer Operator Vacancy 2026 का नोटिफिकेशन

मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को एक बार फिर बड़ा धमाका देखने को मिला है। अभी हाल ही में मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से सहायक उप निरीक्षक (ASI) कंप्यूटर एवं प्रधान आरक्षक (Head Constable) कंप्यूटर पदों पर सीधी भर्ती चयन परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह खबर
यह भर्ती खासतौर पर कंप्यूटर / आईटी बैकग्राउंड वाले अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है। और आप यहां से डायरेक्ट नोटिफिकेशन भी डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Police Computer Operator Vacancy 2026: आवेदन तिथि और परीक्षा तिथि

  • आवेदन शुरू: 5 फरवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 19 फरवरी 2026

हेलो दोस्तों, आप 5 फरवरी से फॉर्म भरना शुरू कर सकते हैं और 19 फरवरी तक आपके पास पूरा समय है। अब सबसे बड़ी बात परीक्षा अगले ही महीने यानी 24 मार्च 2026 से शुरू होगी। यह डिपेंड करेगा कि फॉर्म कितने भरे जाते हैं, इसलिए परीक्षा 1 दिन, 2 दिन या 4 दिन भी चल सकती है।

MP Police ASI And Head Constable Computer Operator Vacancy: कुल पदों की संख्या

वही इस भर्ती में कम्प्यूटर ऑपरेटर के कुल दो पद हैं:

  • सहायक उप निरीक्षक (ASI) – कंप्यूटर कुल पद: 14
  • प्रधान आरक्षक (Head Constable) – कंप्यूटर कुल पद: 75
  • Total Post: 89

जैसा कि आप सभी जानते हैं, यह भर्ती पूरी तरह कंप्यूटर कैडर की है, इसलिए पद कम हैं लेकिन प्रतियोगिता अच्छी रहेगी।

MP Police Computer Operator Vacancy 2026 में आवेदन शुल्क

सीधी भर्ती (Direct Recruitment)

  • अनारक्षित (UR): ₹500
  • SC / ST / OBC / EWS: ₹250

विभागीय परीक्षा शुल्क

  • अनारक्षित: ₹200
  • अन्य सभी वर्ग: ₹100

MP Police ASI And Head Constable computer operator Exam Pattern Syllabus 2026

प्रथम चरण – लिखित परीक्षा (Non-Technical)द्वितीय पेपर तकनीकी परीक्षा (Technical Paper)Syllabus
समय: सुबह 10 से 12 बजे
प्रश्न: 100 MCQ
अंक: 100
नेगेटिव मार्किंग: नहीं
समय: दोपहर 3 से 5 बजे
प्रश्न: 100
अंक: 100
विषय: कंप्यूटर से संबंधित प्रश्न
दोनों पेपर एक ही दिन होंगे।
सामान्य ज्ञान एवं तार्किक ज्ञान – 40 अंक
बौद्धिक क्षमता एवं मानसिक अभिरुचि – 30 अंक
विज्ञान एवं सामान्य गणित – 30 अंक
यह पेपर बिल्कुल MP Police Constable / ASI पुराने पेपर जैसा ही होगा।

MP Police Computer Operator Vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता

वहीं अब अगर हम कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती मे ASI कांस्टेबल और Head कांस्टेबल भर्ती की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो यह कुछ इस प्रकार है।

ASI (Computer) के लिए

  • किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से
  • कंप्यूटर डिप्लोमा
  • या BCA / BSc CS / IT
  • या इंजीनियरिंग (IT / CS)

Head Constable (Computer) के लिए

  • 12वीं (PCM – Physics, Chemistry, Maths)
  • 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा
  • या Graduation में कंप्यूटर एक सब्जेक्ट
  • BCA / BSc IT / CS / Engineering वाले भी Eligible
  • PGDCA, DCA, ADCA – सब मान्य हैं।

MP Police ASI And Head Constable computer operator vacancy की आयु सीमा

इस भर्ती के आवेदक अभ्यर्थी की आयु की गणना 19 फरवरी 2026 के अनुसार होगी।

  • अनारक्षित पुरुष: 33 वर्ष
  • आरक्षित पुरुष (SC/ST/OBC): 38 वर्ष
  • महिला (सभी वर्ग): 38 वर्ष
  • अन्य राज्य के अभ्यर्थी: 33 वर्ष

MP Police Computer Operator Vacancy 2026 के फिजिकल स्टैंडर्ड

हाइटदृष्टिरनिंग
पुरुष: 160 सेमी
महिला: 155 सेमी
बिना चश्मे के
एक आंख: 6/9
दूसरी आंख: 6/12
800 मीटर दौड़
समय के अनुसार अंक मिलेंगे
  • फ्लैट फुट, घुटनों का टच होना, नेत्र रोग — ये सब मान्य नहीं हैं।
  • बोनस अंक (Extra Marks)
  • NCC ‘C’ Certificate: +5% अंक
  • भारत-पाक संघर्ष में शहीद सैनिकों के आश्रित: +5% अंक

MP Police Computer Operator Vacancy 2026 की सैलरी

Also Read: MP Police Physical Test Date Out 2026: 7,500 पदों पर होगी भर्ती, देखें रनिंग चार्ट, गोला फैंक तकनीक और भी बहुत कुछ

वहीं अब अगर हम मध्य प्रदेश कंप्यूटर भर्ती में ASI पद के लिए सैलरी की बात करें तो इसकी सैलरी ₹28,700 – ₹91,300 के बीच होने वाली है। और साथ ही Head कांस्टेबल की सैलरी ₹25,300 – ₹80,500 देखी जा सकती है।

MP Police ASI Computer & Head Constable Computer Direct Recruitment Exam Online आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 10वी/ 12 वी मार्कशीट
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता डिग्री डिप्लोमा: कंप्यूटर में, और IT सेक्टर
  • हस्ताक्षर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाती प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो)
  • हस्तलिखित घोषणा पत्र

MP Police ASI Computer & Head Constable Computer Direct Recruitment Exam Online Apply Process

Mp police Computer
  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB/PEB) की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें, जहाँ से MP Police ASI Computer & Head Constable Computer Direct Recruitment का ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव किया जाएगा।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “New Registration” पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल ID व अन्य बेसिक जानकारी डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त User ID और Password की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें और अपने आवेदन से संबंधित Dashboard ओपन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, MP Police ASI Computer & Head Constable Computer Direct Recruitment से संबंधित विषय विवरण और अन्य आवश्यक जानकारियाँ सावधानीपूर्वक भरें।
  • फिक्स साइज और फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। इसमें आपको अपनी पोस्ट के अनुसार कोड सिलेक्ट करके पोस्ट भरनी होगी।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान Debit Card, Credit Card या Net Banking के माध्यम से ऑनलाइन करें।
  • सबमिट करने से पहले पूरे आवेदन फॉर्म को अच्छे से चेक करें, कोई गलती न हो यह सुनिश्चित करें, फिर Final Submit पर क्लिक करें।
  • आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद Application Form / Receipt का प्रिंट या PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

MP Police Computer Operator Vacancy 2026 की अन्य जानकारी

अगर आपके पास पहले से MP Police Constable या ASI का कोर्स है, तो नया कोर्स लेने की जरूरत नहीं पहला पेपर वही पुराना सिलेबस है। दूसरे पेपर में कंप्यूटर पर थोड़ा ज्यादा फोकस करें। देखा जाए तो अचानक आई वैकेंसी आगे और क्या आ सकता है।

मेरे भाई, इस साल नोटिफिकेशन की बारिश होने वाली है।
कमर कस लो, तैयारी में लग जाओ, क्योंकि Selection इसी साल लेना है। इसमें आप ASI Police और Head Constable के बड़े पद जा सकते है। रिजल्ट, मेडिकल और जॉइनिंग टाइमलाइन अगर सब कुछ तुरंत इसी स्पीड से चलता रहा तो आने वाले 3 महीनों के भीतर आपको इसका रिजल्ट भी देखने को मिल सकता है।

FAQ’S

मध्यप्रदेश पुलिस कंप्यूटर भर्ती की आयु सीमा क्या है।

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती के आवेदक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।

मध्यप्रदेश पुलिस कंप्यूटर भर्ती में कौनसे पद आते है।

मध्यप्रदेश पुलिस कंप्यूटर भर्ती में कम्प्यूटर पद के लिए 2026 ASI Police और Head कांस्टेबल के पदों पर रूल बुक जारी की गई है।

Shivani

मेरा नाम Shivani Jaat है और मैं इस वेबसाइट पर Author के रूप में काम कर रही हूँ। मुझे ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग का 3 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले मैं Sarkari Trends और Mandi Bhav वेबसाइट पर भी Author के तौर पर काम कर चुकी हूँ। वर्तमान में मैं B.A. (Honours) History की पढ़ाई कर रही हूँ। इस वेबसाइट पर मैं शिक्षा, सरकारी नौकरियों, परीक्षाओं और जरूरी अपडेट्स से जुड़ी जानकारी आसान और साफ भाषा में लिखती हूँ। मेरे द्वारा दी गई जानकारी को पहले आधिकारिक स्रोतों से जांचा जाता है, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि पाठकों तक समय पर और सही जानकारी पहुँचाई जाए।

1 thought on “MP Police Computer Operator Vacancy 2026 : अंतिम तिथि 19 फरवरी, ASI और Head Constable के बंपर पदों पर रूल बुक जारी।”

Leave a Comment

Join WhatsApp