MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2025-26 : नमस्कार दोस्तों, जैसा कि आप सभी को पता है कि मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने वर्ष 2026 के लिए अपना वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। इसी कैलेंडर के साथ पहली भर्ती का नोटिफिकेशन भी सामने आ चुका है, जिसमें लगभग 80 प्रकार के पोस्ट कोड शामिल किए गए हैं। इसी बीच अभ्यर्थियों के मन में एक सबसे बड़ा सवाल बार-बार उठ रहा है। मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती 2026 कब आएगी?
यह भर्ती मध्य प्रदेश की सबसे चर्चित भर्तियों में से एक रही है। क्योंकि इस भर्ती में सरकारी नौकरी के साथ काफी फायदा देखने को मिलता है। आइए इस आर्टिकल में पंचायत सचिव भर्ती से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी को विस्तार से समझते हैं।
Table of Contents
MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 Overview
| आर्टिकल का नाम | मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025-26 |
| विभाग का नाम | पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्य प्रदेश |
| वर्ष | 2026 |
| पद का विवरण | पंचायत सचिव |
| पदों की संख्या | 23,011 |
| आयु सीमा | न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष |
| सैलरी | Salary Range: ₹19,500 – ₹62,000 (पे-स्केल) 10 वर्ष पूर्ण होने पर चयनित उम्मीदवार की सैलरी ₹23,500 – ₹80,500 (उच्च वेतनमान) |
| Official Short Notification | Click Here |
| Registration Link | Click Here |
| Official Website | Click here |
MP Gram Panchayat Sachiv Bharti 2026 Short Notification या राजपत्र की जानकारी
न्यूज़ खबरों के मुताबिक जैसा कि आप सभी ने देखा है कि मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती से संबंधित जानकारी राज्य राजपत्र के माध्यम से पहले ही जारी की जा चुकी है। पंचायत सचिव भर्ती से जुड़ी ख़बर और राजपत्र 11 नवंबर 2025 को वेबसाइट governmentpress.nic.in पर जारी हुआ था साथ ही आप यह राजपत्र इस वेबसाइट के जरिए देख भी सकते हैं।
ध्यान देने वाली बात यह है कि यह राजपत्र (Gazette Notification) है, न कि भर्ती का अंतिम नोटिफिकेशन। राजपत्र और भर्ती नोटिफिकेशन में स्पष्ट अंतर होता है।
MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 Notification Kab Aayega?
देखो इसका जवाब तो सीधे विभाग के अलावा हम क्या कोई भी नहीं दे सकता परंतु खबरों के मुताबिक जल्दी आपको इसका नोटिफिकेशन देखने को मिल सकता है। और राजपत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि संबंधित भर्ती वर्ष (जैसे 2026) में 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच कभी भी पंचायत सचिव भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है। साथ ही यह भी बताया गया है कि जिले-वार रिक्त पदों, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न की जानकारी 15 जनवरी तक कर्मचारी चयन मंडल (ESB) को भेजी जाएगी। इसके बाद ही ESB द्वारा आधिकारिक परीक्षा नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 में कुल पद कुल पद
पंचायत सचिव भर्ती में अनुमानित पदों की बात करें तो राजपत्र में पंचायत सचिव के कुल 23,011 पदों की जानकारी दी गई है। हालांकि इन पदों में आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक कटौती और बढ़ोतरी की जा सकतीहै।
MP Panchayat Sachiv Vacancy 2026 में जिलेवार पद

| जिले का नाम | पदों की संख्या | जिले का नाम | पदों की संख्या |
| आगर मालवा | 236 | अलीराजपुर | 268 |
| अनूपपूर | 277 | अशोकनगर | 328 |
| बालाघाट | 690 | बडवानी | 409 |
| बैतूल | 534 | भिंड | 439 |
| भाेपाल | 222 | बुरहानपुर | 167 |
| छतरपुर | 559 | छिंदवाडा | 790 |
| दमोह | 460 | दतिया | 290 |
| देवास | 496 | धार | 763 |
| डिंडोरी | 364 | गुना | 419 |
| ग्वालियर | 421 | हरदा | 263 |
| इंदौर | 263 | जबलपुर | 334 |
| झाबुआ | 527 | कटनी | 375 |
| खंंडवा | 407 | खरगोन | 589 |
| मंडला | 490 | मन्दसौर | 468 |
| मुरैना | 476 | नर्मदापुरम | 427 |
| नरसिंहपुर | 450 | नीमच | 243 |
| निवाडी | 136 | पन्ना | 386 |
| रायसेन | 521 | राजगढ | 622 |
| रतलाम | 419 | रीवा | 820 |
| सागर | 765 | सतना | 695 |
| सीहोर | 542 | सिवनी | 542 |
| शहडोल | 390 | शाजापुर | 352 |
| श्योपुर | 236 | शिवपुरी | 587 |
| सीधी | 400 | सिंगरौली | 316 |
| टीकमगढ | 324 | उज्जैन | 609 |
| उमरिया | 236 | विदिशा | 577 |
| कुल योग | 23011 | ||
MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 में शैक्षणिक योग्यता
वहीं अब अगर हम मध्य प्रदेश पंचायत सचिव के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इसकी शैक्षणिक योग्यता राजपत्र के अनुसार हर जिले के लिए अलग-अलग रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। Panchayat Sachiv Qualification (योग्यता) पंचायत सचिव पद के लिए दो श्रेणियों में योग्यता तय की गई है।
फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए
- यदि आप पहले से ग्राम रोजगार सहायक (GRS) नहीं हैं, तो:
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation)
- कंप्यूटर दक्षता प्रमाणपत्र
- DCA / PGDCA
- CPCT (हिंदी टाइपिंग एवं कंप्यूटर दक्षता)
ग्राम रोजगार सहायक (GRS) के लिए
- यदि आप पहले से GRS के पद पर कार्यरत हैं, तो:
- MP Board से 12वीं पास
- कंप्यूटर दक्षता (DCA / PGDCA + CPCT)
- कम से कम 5 वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण
- इस श्रेणी में ग्रेजुएशन अनिवार्य नहीं है।
MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 में Age Limit (आयु सीमा)
फ्रेशर उम्मीदवार:
- न्यूनतम आयु सीमा : 21 वर्ष
- अधिकतम आयु सीमा : 35 वर्ष
GRS उम्मीदवार:
- अधिकतम आयु सीमा: 50 वर्ष
- (5 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर आयु में विशेष छूट)
MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 में GRS Quota Reservation
अब अगर मध्य प्रदेश पंचायत सचिव के रिजर्वेशन की बात करें तो पंचायत सचिव के कुल रिक्त पदों में से 50% पद ग्राम रोजगार सहायकों (GRS) के लिए आरक्षित हैं। और इसमें शर्त कम से कम 5 वर्ष की सेवा भी दी गई है। और खास बात यदि कुल 23,011 पद हैं, तो लगभग 11,500 पद GRS कोटे के अंतर्गत होंगे।
MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 में Salary वेतनमान
वहीं अब अगर हम मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती की सैलरी की ओर ध्यान दे तो इसकी सैलरी तीन भागों में देखी जा सकती है जैसे: प्रारंभिक सेवा अवधि ₹10000 प्रति माह फिक्स वेतन पर होने वाली है। साथ ही यह शुरू के 2 वर्ष तक लागू होगी इसके बाद चयनित उम्मीदवार की सैलरी ₹19,500 – ₹62,000 (पे-स्केल) पर बताई जा रही है साथी 10 वर्ष पूर्ण होने पर चयनित उम्मीदवार की सैलरी ₹23,500 – ₹80,500 (उच्च वेतनमान) पर होगी।
MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 में Selection Process
मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदक को प्रथम चरण में चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा देनी होगी तत्पश्चात दस्तावेज सत्यापन और आगे की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण करनी होगी। इस भर्ती को पूर्ण मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB), भोपाल परीक्षा का आयोजन ESB द्वारा किया जाएगा।
MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 में Exam Pattern
हालांकि अभी आधिकारिक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है परंतु संभावित परीक्षा पैटर्न कुछ इस प्रकार होने वाला है। अभी आधिकारिक पैटर्न जारी नहीं हुआ है। लेकिन संभावनाएं इस प्रकार हैं:
| विकल्प 1: | विकल्प 2: |
| 200 प्रश्न 200 अंक समय: 3 घंटे | 100 प्रश्न 100 अंक समय: 2 घंटे |
संभावित विषय:
- सामान्य ज्ञान
- MP GK
- कंप्यूटर
- हिंदी
- अंग्रेज़ी
- गणित
- तर्कशक्ति
- सामान्य विज्ञान
- पंचायती राज
MP Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026 ऑनलाइन आवश्यक दस्तावेज
- 10वीं / 12वीं मार्कशीट
- ग्रेजुएशन किसी भी विषय में
- कंप्यूटर में डिग्री या डिप्लोमा एक वर्षीय
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- राशन कार्ड
- जाती प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
- पासपोर्ट साइज फोटो
- लाइव फोटो और सिग्नेचर
- हस्तलिखित घोषणा
- अनुभव प्रमाण पत्र
मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए काफी जल्द बड़ी खुशखबरी देखने को मिल सकती है। यह मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती 2026 एक बड़ी और महत्वपूर्ण भर्ती होने जा रही है। राजपत्र के अनुसार लगभग 23 हजार पद, 50% GRS आरक्षण, अच्छा वेतनमान और ESB द्वारा परीक्षा यह सभी बातें इसे बेहद आकर्षक बनाती हैं। नोटिफिकेशन जैसे ही जारी होगा, परीक्षा पैटर्न और तिथियों की पूरी जानकारी स्पष्ट हो जाएगी।
Faq’s
मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती का वेतन कितना है?
मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती का वेतन ₹19,500 – ₹62,000 (पे-स्केल) पर होगा। साथ ही 10 वर्ष पूर्ण होने पर चयनित उम्मीदवार की सैलरी ₹23,500 – ₹80,500 (उच्च वेतनमान) पर होगी।
मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती की आयु सीमा क्या है?
मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।
मध्यप्रदेश ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2025-26 कब तक आयेगी?
राजपत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि संबंधित भर्ती वर्ष (जैसे 2026) में 1 जनवरी से 31 दिसंबर के बीच कभी भी पंचायत सचिव भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जा सकता है।