MP ANM vacancy 2026 : महिला उम्मीदवारों को (Group 5) में मिलेगा मौका, जानें क्या है चयन प्रक्रिया, आकर्षक सैलरी और पद संभावना।

MP ANM vacancy 2026: नमस्कार दोस्तों, आप सभी का स्वागत है इस प्यारे से प्लेटफॉर्म पर। आशा करता हूँ आप सभी बच्चे चकाचक, मस्त और दमदार तरीके से तैयारी कर रहे होंगे। पिछले काफी समय से बहुत सारे विद्यार्थियों की डिमांड आ रही थी कि MP Group 5 ANM Exam कब होगी? कितनी पोस्ट आएंगी? सिलेबस क्या रहेगा?

तो दोस्तों, आज इस आर्टिकल में हम मध्य प्रदेश के बेरोजगार युवाओं और युवतियों के लिय एक बार फिर हम आपको MP Group 5 ANM / MPHW Female भर्ती 2026 से जुड़ी पूरी और विश्वसनीय जानकारी देने वाले हैं।

MP Group 5 ANM Vacancy 2026 Overview

आर्टिकल का नाममध्य प्रदेश ANM ग्रुप 5 भर्ती 2026
विभाग का नामराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भोपाल
वर्ष2026
पद का विवरणANM Nursing Staff
पदों की संख्याअभी उपलब्ध नहीं है।
आयु सीमान्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष
सैलरीSalary Range: ₹25,200 से ₹70,000
Official NotificationClick Here ( Not Available)
Registration LinkClick Here
Apply LinkClick Here ( Not Available)
Official WebsiteClick here

Also Read: MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 : IT Teacher के 762 से अधिक पदों पर मौका, जानें क्या है, चयन प्रक्रिया और योग्यता।

MP Group 5 ANM Exam 2026 Latest Update

जैसा कि आप सभी जानते हैं मध्य प्रदेश भर्ती परीक्षा बोर्ड द्वारा हाल ही में कैलेंडर जारी किया गया था। जब हम मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाते हैं और Exam Schedule 2026 पर क्लिक करते हैं, तो वहाँ साफ-साफ दिखाई देता है कि: ANM Training Selection Test (ANM Entrance Test) की संभावित परीक्षा माह: मई 2026 में होने वाली है।

यह एक Entrance / Recruitment आधारित परीक्षा होगी हालाँकि कई बच्चे कन्फ्यूज थे कि यह अप्रैल में होगी या मई में, तो यहाँ स्पष्ट कर दें कि टेंटेटिव शेड्यूल के अनुसार मई 2026 में परीक्षा आयोजित हो सकती है।

MP ANM vacancy 2026 किस Group के अंतर्गत आती है?

बहुत से विद्यार्थियों का सवाल होता है कि ANM किस ग्रुप में आती है? तो दोस्तों, ANM (Auxiliary Nurse Midwife) को Group-5 / Group-2 कैटेगरी के अंतर्गत रखा जाता है। यह रिक्रूटमेंट टेस्ट होता है, यानी सीधी नौकरी के लिए परीक्षा। इस भर्ती परीक्षा में आवेदक उम्मीदवारों को प्रथम चरण में लिखित परीक्षा देनी होती है तत्पश्चात मेरिट लिस्ट के आधार पर अभ्यर्थी का चयन किया जाता है और साथ ही आगे की भर्ती प्रक्रिया जारी करने के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन मेडिकल टेस्ट अथवा अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता पर चयन किया जाता है।

MP ANM Vacancy 2026: कितनी पोस्ट आएंगी?

MP के बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक बहुत बड़ी और खुशखबरी है। MP में करीब 10,000 से ज्यादा वैकेंसी आने की पूरी संभावना है। परंतु अभी आधिकारिक और ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है इसलिए हम आपको यह जानकारी अखबारों एवं मीडिया सूत्रों के आधार पर बता रहे हैं। साथ ही इस भर्ती परीक्षा में और कई परीक्षाएं शामिल भी होगी जैसे:

  • ANM (Auxiliary Nurse Midwife)
  • MPHW Female (Multi Purpose Health Worker)

MP ANM vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता

वही आप अगर हम मध्य प्रदेश एएनएम भर्ती की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो यह परीक्षा खासकर महिलाओं उम्मीदवारों के लिए होती है इसमें आवश्यक योग्यता: माने तो,

  • 10+2 (ScienceStream) Physics, Chemistry, Biology,
  • ANM का 2 वर्षीय प्रशिक्षण(Diploma

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित प्रशिक्षण संस्थान से
MP Nursing Council Registration अनिवार्य
अन्य राज्य (Other State) के उम्मीदवार यहाँ पर अयोग्य हो सकते हैं। और खासकर Private ANM Training Center से प्रशिक्षित उम्मीदवार पात्र नहीं माने जाएंगे। परंतु अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।

MP ANM vacancy 2026 का Post Level और नियुक्ति

अब अगर हम मध्य प्रदेश की भर्ती की व्याख्या करें तो यह ANM का पद जिला स्तरीय (District Level) होता है। नियुक्ति मॉडल रोस्टर और नियमों के अनुसार की जाती है जिले-वार वैकेंसी डिटेल नोटिफिकेशन में जारी होती है।

MP ANM vacancy 2026 में Experience वालों को मिलेगा फायदा?

मध्य प्रदेश एनएम भर्ती के लिए एक्सपीरियंस वाले उम्मीदवारों को फायदा देखने को मिलेगा। जो उम्मीदवार पहले से सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत हैं
अनुभव रखते हैं बोनस अंक / प्राथमिकता मिलने की संभावना हो सकती है। हालाँकि इस पर अभी कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है।

MP Group 5 ANM Exam Pattern 2026

अब अगर हम इस भर्ती के लिखित परीक्षा के एग्जाम पैटर्न पर नजर डाले तो यह बिल्कुल साफ और सिंपल होगा।

कुल प्रश्न:अंक
100 MCQ100

प्रश्नों का वितरण:

  • Non-Nursing Section – 25 अंक
  • सामान्य ज्ञान
  • हिंदी / अंग्रेजी
  • गणित
  • सामान्य विज्ञान
  • सामान्य अभिरुचि
  • Nursing / Technical Section – 75 अंक
  • ANM / MPHW कोर्स आधारित प्रश्न
  • सब्जेक्टिव MCQ

MP ANM vacancy 2026 का Syllabus 2026

मध्य प्रदेश महिलाओं उम्मीदवारों के लिए कोई घबराने की बात नहीं है। दोस्तों, सिलेबस बहुत ज्यादा बड़ा नहीं है, बल्कि Smart Preparation से आसानी से कवर किया जा सकता है।

  • Community Health Nursing
  • Nutrition & Health Promotion
  • Anatomy & Physiology
  • Environmental Sanitation
  • Mental Health Nursing
  • Primary Medical Care & First Aid
  • Child Health Nursing (Pediatrics)
  • Midwifery (OBG)
  • Health Center Management
  • Sub Center
  • PHC
  • CHC

MP ANM vacancy 2026 की सैलरी

वहीं अब अगर हम इस भर्ती की सैलरी की बात करें तो इसकी सैलरी काफी आकर्षक देखने को मिलती है। परंतु अभी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है इसलिए पिछले नोटिफिकेशन (2023) के अनुसार Pay Level – 5 की Salary Range: ₹25,200 से ₹70,000 तक देखने को मिलती हैं। इसके अलावा Incentives, Allowances, Other Government Benefits भी देखने को मिलते है।

MP ANM vacancy 2026 से पिछले वर्ष (2023) की वैकेंसी डिटेल

वहीं इसमें पिछले वर्ष (2023 ) में Direct Recruitment: 1290 पद, Backlog Vacancies: 1322 पद और Total Vacancies: 2612 और 2024 में इनकी Joining भी दी जा चुकी है। इसलिए इससे साफ है कि 2026 में इससे कहीं ज्यादा वैकेंसी आने की उम्मीद है।

MP ANM vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन के आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज लाइव फोटो
  • स्कैन किया हुआ सिग्नेचर
  • लेफ्ट थंब इम्प्रेशन
  • Handwritten Declaration
  • 10वीं की मार्कशीट (जन्म तिथि प्रमाण के लिए)
  • 12वीं की मार्कशीट
  • ANM कोर्स की मार्कशीट और सर्टिफिकेट
  • मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • मध्य प्रदेश डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • जाति प्रमाण पत्र (SC / ST / OBC के लिए)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • आधार कार्ड / फोटो पहचान पत्र

MP ANM vacancy 2026 का आवेदन कैसे करें

  • उम्मीदवार सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in (MPESB) पर जाएं।
  • होम पेज पर MP ANM Vacancy 2026 से संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें और पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।
  • नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद Apply Online लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले नया रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें उम्मीदवार को अपना First Name, Middle Name, Last Name, मोबाइल नंबर, कन्फर्म मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, कन्फर्म ईमेल आईडी और कैप्चा कोड भरकर Save & Next पर क्लिक करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार को अपना पासपोर्ट साइज फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा, जिसमें फोटो निर्धारित साइज में और लाइव फोटो वेबकैम या मोबाइल से क्लिक की हुई होनी चाहिए तथा सिग्नेचर साफ और स्पष्ट होना चाहिए।
  • इसके बाद पद का चयन करें, जिसमें ANM (Auxiliary Nurse Midwife) पद का चयन करना होगा, ध्यान रहे एक उम्मीदवार केवल एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है।
  • अगला स्टेप कैटेगरी और डोमिसाइल विवरण भरने का होगा, जिसमें General / SC / ST / OBC / EWS में से अपनी कैटेगरी चुनें, मध्य प्रदेश डोमिसाइल को Yes करें और MP Employment Exchange रजिस्ट्रेशन नंबर भरें, क्योंकि बिना MP डोमिसाइल के आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
  • इसके बाद व्यक्तिगत जानकारी जैसे जन्म तिथि, जेंडर, वैवाहिक स्थिति, पिता एवं माता का नाम, पत्राचार और स्थायी पता, आधार नंबर (यदि उपलब्ध हो) तथा परीक्षा केंद्र का चयन करें।
  • अब शैक्षणिक योग्यता में ANM कोर्स की डिटेल, संस्थान का नाम, पासिंग ईयर, प्रतिशत या ग्रेड और मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल का रजिस्ट्रेशन नंबर भरें और Validate पर क्लिक करें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रीव्यू दिखाई देगा, यदि कोई गलती हो तो Back जाकर सुधार करें और सब कुछ सही होने पर Final Submit पर क्लिक करें।
  • फाइनल सबमिट के बाद उम्मीदवार को लेफ्ट थंब इम्प्रेशन और हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करनी होगी, डिक्लेरेशन का फॉर्मेट नोटिफिकेशन में दिया गया होता है जिसे अपनी
  • खुद की हैंडराइटिंग में लिखकर अपलोड करना अनिवार्य है। अंत में उम्मीदवार को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा और पेमेंट सफल होने के बाद
  • आवेदन फॉर्म एवं फीस रसीद का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

MP Group 5 ANM Exam 2026

मध्य प्रदेश में नर्सिंग बैकग्राउंड से आने वाली महिला उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक गोल्डन ऑपच्यरुनिटी होने वाली है। इसमें आपको पिछले वर्ष से ज्यादा वैकेंसी देखने को मिल सकती है। साथ ही सिलेबस की ओर नजर डालें तो इसका सिलेबस काफी सीमित है‌।

और महिला उम्मीदवारों के लिए इसकी सैलरी भी काफी आकर्षक देखने को मिलती है और यह भर्ती उन महिलाओं के लिए बेहतर साबित होती है
जो इसमें सिक्योरिटी के साथ गवर्नमेंट के अन्य बेनिफिट्स भी देखती हैं।

मध्यप्रदेश ग्रुप 5 ANM वेकेंसी 2026 कब आएगी?

मध्य प्रदेश ग्रुप 5 ANM वैकेंसी की परीक्षा तिथि मई माह में MPESB के ऑफिशियल टेंटेटिव कैलेंडर में जारी की गई है। इसके हिसाब से मार्च अप्रैल में परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

मध्यप्रदेश ग्रुप 5 ANM वेकेंसी 2026 की सैलरी क्या है?

मध्य प्रदेश ग्रुप 5 ANM वैकेंसी 2026 की सैलरी आपको Salary Range: ₹22,100 से ₹70,000 तक देखने को मिलती हैं।

Shivani

मेरा नाम Shivani Jaat है और मैं इस वेबसाइट पर Author के रूप में काम कर रही हूँ। मुझे ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग का 3 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले मैं Sarkari Trends और Mandi Bhav वेबसाइट पर भी Author के तौर पर काम कर चुकी हूँ। वर्तमान में मैं B.A. (Honours) History की पढ़ाई कर रही हूँ। इस वेबसाइट पर मैं शिक्षा, सरकारी नौकरियों, परीक्षाओं और जरूरी अपडेट्स से जुड़ी जानकारी आसान और साफ भाषा में लिखती हूँ। मेरे द्वारा दी गई जानकारी को पहले आधिकारिक स्रोतों से जांचा जाता है, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि पाठकों तक समय पर और सही जानकारी पहुँचाई जाए।

1 thought on “MP ANM vacancy 2026 : महिला उम्मीदवारों को (Group 5) में मिलेगा मौका, जानें क्या है चयन प्रक्रिया, आकर्षक सैलरी और पद संभावना।”

Leave a Comment

Join WhatsApp