MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Vacancy 2026 : 770 पदों पर शॉर्ट विज्ञप्ति जारी, आवेदन 5 मार्च से हुए शुरू।

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator 2026 : मध्य प्रदेश में कंप्यूटर अभ्यर्थियों के लिए एक और बड़ी भर्ती सामने आ चुकी है। जैसा कि हमने आपको शुरू में ही इसका नाम बताया इस पद के तहत मध्य प्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति, भोपाल द्वारा 770 जूनियर डेटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर संविदा भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह नोटिफिकेशन 15 जनवरी 2026 को जारी हुआ था, जो हाल ही में समाचार पत्रों के माध्यम से सामने आया है। और हाल ही में 20 फरवरी 2026 को एक और नोफिकेशन आया जिसमें आवेदन तिथियां बदल दी गई हैं। और हाल ही में एक बार फिर 24 फरवरी को सूचना जारी की गई हैं।

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Vacancy 2026 Overview

आर्टिकल का नाममध्यप्रदेश भू अभिलेख डाटा इंट्री ऑपरेटर
विभाग का नाममध्य प्रदेश भू-अभिलेख प्रबंधन समिति, भोपाल
वर्ष2026
पद का विवरणडाटा इंट्री ऑपरेटर
पदों की संख्या770
आयु सीमान्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष
सैलरी1900 ग्रेड पे
शैक्षणिक योग्यता 12 कक्षा उत्तीर्ण अथवा+ कंप्यूटर में कोई एक वर्षीय डिप्लोमा/ डिग्री + मध्य प्रदेश सरकार की CPCT परीक्षा उत्तीर्ण
नियुक्ति प्रकारसंविदा
आवेदन माध्यमMP Online
Notification Rulebook Download Click here
Registration LinkClick here
Apply Link Click here
Join WhatsApp Group ( For Fast Upcoming Vacancy Updates) Click Here’s
Official WebsiteClick here Or Chayna MP Online Portal

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Post Details

मध्य प्रदेश भू अभिलेख विभाग भोपाल द्वारा 15 जनवरी 2026 को शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें डाटा एंट्री संविदा पदों के लिए 770 पदों पर भर्ती की जा रही है इन पदों में कंप्यूटर अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। जो अभ्यर्थी कंप्यूटर शैक्षणिक योग्यता रखते ही उनके लिए यह गोल्डन ऑपच्यरुनिटी होने वाली है। इस बात के तहत आवेदक चयनित अभ्यर्थी को भू अभिलेख विभाग में कार्य करने का मौका मिलेगा। साथ ही सरकारी जॉब का भी अवसर मिलेगा।

Read Also: MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 : 1763 वेकेंसी की भरमार, कंप्यूटर अभ्यर्थी के लिए सुनहरा मौका।

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Online Form 2026 Important Dates

शॉर्ट नोटिफिकेशन के तहत मध्य प्रदेश भू अभिलेख कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन तारीख इस प्रकार है

  • आवेदन प्रारंभ: 5 मार्च 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 03 अप्रैल 2026
  • आवेदन में संशोधन तिथि: 12 मार्च से प्रारंभ 2026
  • ऑफलाइन आवेदन: मान्य नहीं

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Eligibility 2026 (Expected)

वहीं अगर हम इस भर्ती की शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो इसमें आवेदक अभ्यर्थी 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

अन्य शैक्षणिक योग्यता

  • PGDCA / DCA
  • COPA (ITI)
  • BCA / MCA
  • कोई भी कंप्यूटर डिग्री या डिप्लोमा
  • CPCT प्रमाण पत्र ( हिंदी भाषा मे टाइपिंग क्वालिफाई अनिवार्य। )

साथ ही यह भर्ती डाटा एंट्री ऑपरेटर से संबंधित है तो इसमें मध्य प्रदेश सरकार की सीपीसीटी की परीक्षा उत्तीर्ण होना ही काफी आवश्यक माना जा सकता है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन नहीं आया है इसलिए अभी हम पूरी जानकारी नहीं दे सकते। डाटा एंट्री ऑपरेटर पद होने के कारण टाइपिंग स्किल शामिल की जा सकती है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Age Limit 2026

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • SC / ST / OBC: शासन नियमों अनुसार आयु में छूट संभव

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Selection Process 2026 Or Syllabus

इस भर्ती में MP Online आधारित परीक्षा आयोजित की जाएगी। हम मान सकते हैं, इसका संभावित परीक्षा पैटर्न

  • 50–60% प्रश्न: कंप्यूटर विषय
  • शेष प्रश्न: सामान्य ज्ञान / अन्य विषय
  • विस्तृत सिलेबस और परीक्षा पैटर्न ऑफिशियल रूलबुक जारी होने के बाद उपलब्ध होगा।

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator 2026 Salary

अगर अब हम मध्य प्रदेश भू अभिलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती की सैलरी के बात करें तो इसकी सैलरी 1900 ग्रेड पे पर आधारित होगी साथ ही शासकीय अन्य बेनिफिट्स भी मिलेंगे। यह सैलरी बाकी अन्य विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर संविदा पद की सैलरी है तो इस भर्ती के सैलरी की सटिक जानकारी ऑफिशल नोटिफिकेशन आने के बाद ही मिलेगी।

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator 2026 Online Form Apply Documents

आवेदक को सलाह दी जाती है, नोटिफिकेशन आने से पहले यह सभी डॉक्यूमेंट अपने पास रखें।

  • 10 वीं मार्कशीट
  • 12 वीं मार्कशीट
  • कंप्यूटर विषय में डिग्री या डिप्लोमा एक वर्षीय
  • CPCT प्रमाण पत्र ( यदि मान्य होगा तो)
  • आधार कार्ड
  • जाती प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो )

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Vacancy 2026 Online Form Apply

  • सबसे पहले आपको mponline.gov.in या iform.mponline.gov.in वेबसाइट खोलना है।
  • फिर New Registration / Profile Registration पर क्लिक करें
  • मोबाइल नंबर और ई-मेल डालकर OTP से रजिस्ट्रेशन पूरा करें
  • Username और Password बनाएं
  • रजिस्ट्रेशन के बाद Login करें
  • इसके बाद जारी भर्ती / Online Form पर क्लिक करें
  • अब व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  • फोटो, सिग्नेचर और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन भुगतान करें
  • सभी जानकारी चेक करके Final Submit करें
  • आवेदन की रसीद / प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें
  • आवेदन से पहले आधार कार्ड में नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर सही होना अनिवार्य
  • आवेदन प्रक्रिया में e-KYC अनिवार्य
  • किसी भी प्रकार की गलती को अंतिम तिथि से पहले सुधारना जरूरी

ITI COPA Candidates के लिए Golden Opportunity

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Vacancy 2026 विशेष रूप से ITI COPA और कंप्यूटर कोर्स कर चुके अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है। जिन उम्मीदवारों ने पहले से कंप्यूटर आधारित परीक्षाओं की तैयारी की है, उनके लिए यह भर्ती काफी लाभदायक साबित हो सकती है।

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator 2026 Merit List Selection Process

इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन सी.पी.सी.टी. (CPCT) के स्कोर कार्ड में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इन्हीं अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।CPCT स्कोर कार्ड में दो मुख्य सेक्शन होते हैं –कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी (Computer Proficiency)नेट टाइपिंग स्पीड (हिंदी और अंग्रेजी)नेट टाइपिंग स्पीड के लिए हिंदी टाइपिंग में डेटा एंट्री ऑपरेटर के लिए क्वालिफाइड होना जरूरी है।

मेरिट तय करते समय सबसे पहले कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी के अंकों को देखा जाएगा, लेकिन मेरिट लिस्ट में वही उम्मीदवार शामिल किए जाएंगे जो हिंदी टाइपिंग में क्वालिफाई होंगे।अगर दो या उससे ज्यादा उम्मीदवारों के कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी में बराबर अंक आते हैं, तो मेरिट तय करने के लिए हिंदी टाइपिंग के अंक देखे जाएंगे।यदि हिंदी टाइपिंग में भी दो उम्मीदवारों के समान अंक होते हैं, तो फिर अंग्रेजी टाइपिंग के अंक के आधार पर मेरिट तय की जाएगी।अगर किसी स्थिति में उम्मीदवारों के तीनों सेक्शन (कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी, हिंदी टाइपिंग और अंग्रेजी टाइपिंग) में समान अंक हों, तो ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी।

उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले पद के लिए तय की गई शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता को अच्छी तरह देख लेना चाहिए।चयन प्रक्रिया के दौरान अगर किसी भी समय यह पता चलता है कि उम्मीदवार ने गलत जानकारी दी है, तो उसकी उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी।अंत में सभी योग्य उम्मीदवारों की प्रतीक्षा सूची (Waiting List) भी तैयार की जाएगी, जिसकी वैधता परिणाम घोषित होने के 18 महीने तक रहेगी।अगर कोई चयनित उम्मीदवार जॉइन नहीं करता, तो उसकी जगह वेटिंग लिस्ट से अगले उम्मीदवार को मौका दिया जाएगा।

MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Official Notification Update

ऑफिशियल वेबसाइट पर डिटेल्ड नोटिफिकेशन उपलब्ध नहीं है, जैसे ही विस्तृत रूलबुक जारी होगी, उससे जुड़ी सभी जानकारी अपडेट की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।

मध्य प्रदेश के कंप्यूटर अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी सरकारी संविदा भर्ती है। 770 पदों के साथ यह वैकेंसी युवाओं को रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान करती है। आवेदन प्रक्रिया फरवरी 2026 से शुरू होगी, इसलिए उम्मीदवार अभी से अपनी तैयारी मजबूत करें।

FAQ’s

मध्य प्रदेश भू अभिलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर 2026 में कितने पद है?

मध्य प्रदेश भू अभिलेख विभाग ने शॉर्ट नोटिफिकेशन के जरिए 770 पदों पर संविदा आधारित डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए भर्ती निकाली है।

मध्य प्रदेश भू अभिलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर 2026 की सैलरी क्या है?

मध्य प्रदेश भू अभिलेख डाटा एंट्री ऑपरेटर की सैलरी की बात करें तो इनकी सैलरी संविदा पद आधारित 1900 ग्रेड पे होने वाली है।

Shivani

मेरा नाम Shivani Jaat है और मैं इस वेबसाइट पर Author के रूप में काम कर रही हूँ। मुझे ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग का 3 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले मैं Sarkari Trends और Mandi Bhav वेबसाइट पर भी Author के तौर पर काम कर चुकी हूँ। वर्तमान में मैं B.A. (Honours) History की पढ़ाई कर रही हूँ। इस वेबसाइट पर मैं शिक्षा, सरकारी नौकरियों, परीक्षाओं और जरूरी अपडेट्स से जुड़ी जानकारी आसान और साफ भाषा में लिखती हूँ। मेरे द्वारा दी गई जानकारी को पहले आधिकारिक स्रोतों से जांचा जाता है, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि पाठकों तक समय पर और सही जानकारी पहुँचाई जाए।

2 thoughts on “MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Vacancy 2026 : 770 पदों पर शॉर्ट विज्ञप्ति जारी, आवेदन 5 मार्च से हुए शुरू।”

Leave a Comment

Join WhatsApp