MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 : IT Teacher के 762 से अधिक पदों पर मौका, जानें क्या है, चयन प्रक्रिया और योग्यता।

MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 : नमस्कार दोस्तों, मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे कंप्यूटर और आईटी स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। स्कूल शिक्षा मंडल भोपाल विभाग द्वारा Computer Teacher Vacancy 2026 को लेकर अब स्थिति लगभग साफ हो चुकी है।

अभी हाल ही में राज्य सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी राजपत्र (Gazette Notification) में पहली बार कंप्यूटर शिक्षक (IT Teacher) के नियमित पदों का स्पष्ट विवरण किया गया है।

जैसा कि आप सभी जानते है, व्यापम (MPESB) द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर 2026 के अनुसार, वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक पात्रता परीक्षा जुलाई–अगस्त 2026 में आयोजित की जा सकती है, जिसमें कंप्यूटर शिक्षक के पद शामिल होने की पूरी संभावना है। आइए आज के आर्टिकल में जाने इस भर्ती से जुड़ी समस्त जानकारी जैसे इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से।

MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 का Overview

आर्टिकल का नाम मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा कंप्यूटर शिक्षक भर्ती
विभाग का नामस्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल
वर्ष2026
पद का विवरणकंप्यूटर शिक्षक
पदों की संख्याअभी उपलब्ध नहीं है।
आयु सीमान्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष
सैलरीमाध्यमिक शिक्षक आईटी (MS IT – Class 2) बेसिक पे: ₹32,800 और प्राथमिक शिक्षक आईटी (PS IT – Class 3) बेसिक पे: ₹25,300
शैक्षणिक योग्यता 12वीं न्यूनतम 50% अंकों के साथ + साथ ही 3 वर्ष का कंप्यूटर विषय से जुड़ी डिग्री/ डिप्लोमा या Computer Science में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन…. और शैक्षणिक योग्यता के लिए नोटिफिकेशन देखें
Official NotificationClick Here ( Not Available)
Registration Link Click Here
Apply Link Click Here ( Not Available)
Official WebsiteClick here

MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 भर्ती का स्रोत या जानकारी

जैसा कि आप सभी को पता ही होगा 27 सितम्बर 2024 को स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी राजपत्र में पहली बार माध्यमिक शिक्षक सूचना प्रौद्योगिकी (MS IT) और प्राथमिक शिक्षक सूचना प्रौद्योगिकी (PS IT) के पदों का जिक्र किया गया।
राजपत्र के अंग्रेज़ी सेक्शन में पदों की स्थिति “Under Process” बताई गई है, जिसका अर्थ है कि पदों की गणना चल रही है और जल्द ही अंतिम संख्या घोषित की जाएगी।

Also Read: MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Vacancy 2026 : 770 पदों पर शॉर्ट विज्ञप्ति जारी , जानें योग्यता, चयन प्रकिया और परीक्षा पैटर्न।

MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 Post Overview

माध्यमिक शिक्षक आईटी (MS IT – Class 2) : इस पोस्ट के लिए अभी माध्यमिक शिक्षक आईटी कंप्यूटर शिक्षक के पदों की संख्या प्रॉसेस में चल रही है साथ ही भर्ती प्रक्रिया की बात करें तो यह भर्ती 50% सीधी भर्ती और 50% प्रमोशन लेवल की होने वाली है।

प्राथमिक शिक्षक आईटी (PS IT – Class 3): इस पोस्ट में प्राथमिक शिक्षक आईटी कंप्यूटर शिक्षक की भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 762 बताई जा रही है। साथ ही यह भर्ती 100% सीधी भर्ती होने वाली है।

MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 की Salary

वहीं अब अगर हम इन पोस्ट के सैलरी की बात करें तो माध्यमिक शिक्षक आईटी कंप्यूटर शिक्षक का बेसिक पे: ₹32,800 होने वाला है। जो DA (50%): ₹16,400 (लगभग) के साथ बाकी अन्य बेनिफिट्स मिलाकर कुल सैलरी ₹45,000 – ₹50,000 प्रति माह होने वाली है।

अब अगर हम प्राथमिक शिक्षक आईटी कंप्यूटर शिक्षक की सैलरी की बात करें तो इसका बेसिक पे बेसिक पे: ₹25,300 और साथ ही DA (50%): ₹12,650 (लगभग) और अन्य बेनिफिट्स मिलाकर कुल सैलरी ₹35,000 – ₹40,000 प्रति माह होने वाली है।

MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 Age Limit

न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष

नियमानुसार छूट
आयु की गणना GAD नियमों के अनुसार होगी।

MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 Eligibility Criteria

माध्यमिक शिक्षक आईटी (MS IT) के शैक्षणिक योगिता की बात करें तो,

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ—
  • BE / B.Tech (Computer Science / IT / Software / Computer Engineering)
  • या MCA / MSc Computer Science / IT ग्रेजुएशन अनिवार्य
  • सूत्रों के मुताबिक B.Ed अनिवार्य नहीं हालांकि अभी नोटिफिकेशन नहीं आया है।

अब अगर हम प्राथमिक शिक्षक आईटी (PS IT) की शैक्षणिक योग्यता देखें तो,

  • 12वीं न्यूनतम 50% अंकों के साथ
  • 3 साल का डिप्लोमा / डिग्री— Computer Science,IT
  • Software Engineering
  • सूत्रों के मुताबिक D.El.Ed / B.Ed की आवश्यकता नहीं हालांकि अभी नोटिफिकेशन नहीं आया है।

MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 का अनुमानित Syllabus

MPTET Computer Teacher Syllabus 2026 में मुख्यत ये विषय शामिल हो सकते है।

  • Computer Fundamentals
  • Programming Basics
  • Networking
  • Database Management
  • Operating System
  • Teaching Aptitude
  • General Knowledge
  • Reasoning & Maths

पहले पात्रता परीक्षा, उसके बाद चयन परीक्षा होगी।

MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 Online Form Fees

वर्गशुल्क
General / OBC₹500 – ₹600
SC / ST₹250 – ₹300

( अंतिम शुल्क नोटिफिकेशन के साथ तय होगा)

MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 Required Documents

  • 10वीं / 12वीं की मार्कशीट
  • कंप्यूटर में डिग्री / डिप्लोमा प्रमाण पत्र नोटिफिकेशन के आधार पर
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण पत्र
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो)

MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 Online Apply Process

  • सबसे पहले मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB/PEB) की आधिकारिक वेबसाइट ओपन करें, जहाँ से MPTET Computer Teacher 2026 का ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव किया जाएगा।
  • यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “New Registration” पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर, ई-मेल ID व अन्य बेसिक जानकारी डालकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त User ID और Password की मदद से पोर्टल में लॉगिन करें और अपने आवेदन से संबंधित Dashboard ओपन करें।
  • अब आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता, Computer Teacher से संबंधित विषय विवरण और अन्य आवश्यक जानकारियाँ सावधानीपूर्वक भरें।
  • फिक्स साइज और फॉर्मेट में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान Debit Card, Credit Card या Net Banking के माध्यम से ऑनलाइन करें।
  • सबमिट करने से पहले पूरे आवेदन फॉर्म को अच्छे से चेक करें, कोई गलती न हो यह सुनिश्चित करें, फिर Final Submit पर क्लिक करें।

आवेदन सफलतापूर्वक सबमिट होने के बाद Application Form / Receipt का प्रिंट या PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।

MPTET Computer Teacher Vacancy 2026

यह भर्ती उन अभ्यार्थियों के लिए लाभदायक होगी जो लंबे समय से कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की आस लगाए बैठे थे। और साथ ही उन्होंने कंप्यूटर विषय में डिग्री डिप्लोमा हासिल कर रखा है यह एक शानदार पद वाली नौकरी है। जिसमें स्कूल विभाग के अंतर्गत कंप्यूटर शिक्षक का कार्य करने को मिलेगा। एमपी के आईटी और कंप्यूटर छात्रों के लिए ऐतिहासिक मौका है। लंबे समय से आउटसोर्सिंग पर चल रहे कंप्यूटर शिक्षकों को अब नियमित सरकारी पद मिलने जा रहे हैं।
अगर आप कंप्यूटर बैकग्राउंड से हैं, तो अभी से तैयारी शुरू करें।

मध्यप्रदेश कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की सैलरी क्या है?

मध्यप्रदेश कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की सैलरी की बात करें तो, माध्यमिक शिक्षक आईटी का बेसिक पे: ₹32,800 और प्राथमिक शिक्षक आईटी (PS IT – Class 3) बेसिक पे: ₹25,300 हैं।

मध्यप्रदेश कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की योग्यता क्या है?

मध्यप्रदेश कंप्यूटर शिक्षक भर्ती की योग्यता की बात करें तो, 12 कक्षा 50% अंक के साथ उत्तीर्ण होना साथ ही कंप्यूटर से जुड़ी स्ट्रीम या विषय में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन होना चाहिए।

Shivani

मेरा नाम Shivani Jaat है और मैं इस वेबसाइट पर Author के रूप में काम कर रही हूँ। मुझे ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग का 3 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले मैं Sarkari Trends और Mandi Bhav वेबसाइट पर भी Author के तौर पर काम कर चुकी हूँ। वर्तमान में मैं B.A. (Honours) History की पढ़ाई कर रही हूँ। इस वेबसाइट पर मैं शिक्षा, सरकारी नौकरियों, परीक्षाओं और जरूरी अपडेट्स से जुड़ी जानकारी आसान और साफ भाषा में लिखती हूँ। मेरे द्वारा दी गई जानकारी को पहले आधिकारिक स्रोतों से जांचा जाता है, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि पाठकों तक समय पर और सही जानकारी पहुँचाई जाए।

2 thoughts on “MPTET Computer Teacher Vacancy 2026 : IT Teacher के 762 से अधिक पदों पर मौका, जानें क्या है, चयन प्रक्रिया और योग्यता।”

Leave a Comment

Join WhatsApp