MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 : 1763 वेकेंसी की भरमार, कंप्यूटर अभ्यर्थी के लिए सुनहरा मौका।

MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 : नमस्कार दोस्तों, मध्य प्रदेश में बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मध्य प्रदेश राज्य सहकारी बैंक MP Apex Bank की ओर से वर्ष 2026 के लिए एक नया भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत कंप्यूटर ऑपरेटर, सोसाइटी मैनेजर सहित कई पदों पर कुल 1763 वैकेंसी निकाली गई हैं। यह मौका खासतौर पर उन अभ्यर्थियों के लिए है जो बैंक में सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

और साथ ही इच्छुक और योग्य उम्मीदवार Apex Bank MP की आधिकारिक वेबसाइट www.apexbank.mp.bank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जैसे ही परीक्षा तिथि की घोषणा होगी, उससे संबंधित अपडेट भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 Overview

आर्टिकल का नाम मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (APEX Bank)
विभाग का नाम Madhya Pradesh Cooperative society of Bank Department
वर्ष 2026
आवेदन शुल्क General / OBC: ₹850
SC/ST : ₹650
आयु सीमा न्यूनतम सीमा : 18 वर्ष
अधिकतम आयु सीमा: 35 वर्ष
पदों का विवरण कंप्यूटर ऑपरेटर – 748 पद
सोसाइटी मैनेजर – 839 पद
संविदा आधारित पद – 176 पद
शैक्षणिक योग्यता कंप्यूटर डिप्लोमा/डिग्री+ ग्रेजुएशन
Official Notification Click here
Official WebsiteClick here

MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 की आवेदन तिथि

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 जनवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं, जबकि 5 फरवरी 2026 आवेदन की अंतिम तिथि रखी गई है। फिलहाल परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है, इसकी जानकारी बाद में जारी की जाएगी। संभव है कि परीक्षा कुछ महीनों या एक साल बाद आयोजित की जाए।

MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 के आवेदन शुल्क (Application Fee)

  • General / OBC: ₹850
  • SC / ST / दिव्यांग: ₹650

MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा के अंकों के आधार पर किया जाएगा
  • परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड की जानकारी परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले जारी होगी

MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 में पदों का विवरण

इस भर्ती में अलग-अलग प्रकार के पद शामिल किए गए हैं, जिनमें मुख्य रूप से निम्न पद हैं:

  • कंप्यूटर ऑपरेटर – 748 पद
  • सोसाइटी मैनेजर – 839 पद
  • संविदा आधारित पद – 176 पद

इन तीनों को मिलाकर कुल 1763 पद हैं। खास बात यह है कि यह भर्ती जिला-वार District Wise निकाली गई है, यानी आप अपने जिले के अनुसार पदों की संख्या देख सकते हैं। बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, मंडला, सिवनी, भिंड, दतिया, गुना सहित कई जिलों में पद उपलब्ध हैं।

MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 की आयु सीमा और छूट

अब अगर हम इस भर्ती की आयु सीमा की बात करें तो, इस भर्ती के आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष हैं। और साथ ही आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी SC / ST / OBC 5 वर्ष की छूट और महिला अभ्यर्थी 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें आयु में कोई छूट नहीं मिलेगी। आयु में छूट केवल मध्य प्रदेश के मूल निवासियों को ही दी जाएगी।

MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 की शैक्षणिक योग्यता

कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर पद के लिए योग्यता लगभग समान रखी गई है:
किसी भी विषय से ग्रेजुएशन अनिवार्य
साथ में 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा (जैसे DCA, PGDCA आदि)
यदि आपने BCA, B.Sc, BE, B.Tech, MCA या अन्य तकनीकी डिग्री की है, तो भी आप बिना अलग कंप्यूटर डिप्लोमा के आवेदन कर सकते हैं। यही योग्यता संविदा पदों पर भी लागू होगी।

MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 की सैलरी

यदि हम इस भर्ती के वेतन की बात करें तो, इसका वेतनमान Salary / Pay Scale लेवल–4 (7वां वेतनमान) रहेगा। साथ ही इसकी सैलरी: ₹19,500 से ₹62,000 प्रति माह (लगभग) रहेगी। कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर दोनों पदों के लिए वेतनमान लगभग समान रहेगा।

MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 का परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern)

इस भर्ती की सबसे अच्छी बात यह है कि केवल एक ही लिखित परीक्षा होगी और उसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। परीक्षा का आयोजन IBPS द्वारा किया जाएगा, इसलिए पूरा पैटर्न बैंकिंग परीक्षाओं जैसा होगा।

कुल प्रश्न200
कुल अंक 200
समय 120 मिनट
कंप्यूटर नॉलेज40
रीजनिंग40
इंग्लिश40
जनरल अवेयरनेस40
गणित40

इस परीक्षा में सेक्शनल टाइमर रहेगा, यानी हर विषय के लिए अलग-अलग समय मिलेगा। साथ ही 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

  • ऑफिसर लेवल पद (अनुभवी उम्मीदवारों के लिए) इसके अलावा बैंक ने 313 ऑफिसर लेवल पद भी निकाले हैं, जिनमें कंप्यूटर प्रोग्रामर, फाइनेंशियल एनालिस्ट, इंटरनल ऑडिटर, ब्रांच मैनेजर जैसे पद शामिल हैं। इन पदों के लिए:
  • संबंधित डिग्री 2 या उससे अधिक वर्षों का अनुभव अनिवार्य
  • इन पदों पर लिखित परीक्षा के बाद इंटरव्यू भी लिया जाएगा। सैलरी काफी आकर्षक है, लेकिन यह भर्ती केवल अनुभवी उम्मीदवारों के लिए है।

MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 की तैयारी कैसे करें

अगर आप इस परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं, तो बैंकिंग फाउंडेशन लेवल से तैयारी शुरू करना सबसे बेहतर रहेगा। क्योंकि परीक्षा IBPS द्वारा ली जाएगी, इसलिए क्लर्क और PO लेवल का सिलेबस फॉलो करना सही रहेगा।
मध्य प्रदेश में रहते हुए बैंकिंग सेक्टर में नौकरी पाने का यह मौका लगभग 23 साल बाद आया है, इसलिए इसे बिल्कुल भी मिस न करें।

MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026 की ऑनलाइन प्रोसेस

MP Rajya Sahakari Bank Recruitment 2026

मध्य प्रदेश पैक्स बैंक (MP Cooperative Bank) में कंप्यूटर ऑपरेटर और सोसाइटी मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया को ध्यान से फॉलो करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट IBPS Recruitment पर जाएं।
  • अब संबंधित भर्ती वाले लिंक पर क्लिक करें और पूरा नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें।
  • Apply Online लिंक पर क्लिक करें
  • नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद नीचे दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म खुल जाएगा।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें
  • सबसे पहले उम्मीदवार को अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • यहां आपको निम्न जानकारी भरनी होगी:
  • First Name, Middle Name, Last Name
  • मोबाइल नंबर और कन्फर्म मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी और कन्फर्म ईमेल आईडी
  • कैप्चा कोड भरकर Save & Next पर क्लिक करें
  • फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें
  • अब आपको अपना फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा।
  • फोटो का साइज 20KB से 50KB के बीच होना चाहिए
  • लाइव फोटो वेबकैम या मोबाइल से क्लिक करनी होगी
  • सिग्नेचर साफ और निर्धारित साइज में होना चाहिए
  • सभी निर्देश गाइडलाइंस में दिए गए हैं, उन्हें जरूर पढ़ें।
  • पद का चयन करें
  • अब आपको यह चुनना होगा कि आप किस पद के लिए आवेदन कर रहे हैं:
  • कंप्यूटर ऑपरेटर
  • सोसाइटी मैनेजर
  • कंप्यूटर ऑपरेटर (संविदा)
  • ध्यान दें: एक उम्मीदवार एक ही पद के लिए आवेदन कर सकता है।

कैटेगरी और डोमिसाइल विवरण भरें
कैटेगरी (General / SC / ST / OBC / EWS) चुनें
मध्य प्रदेश का डोमिसाइल Yes करें
MP Employment Portal का रजिस्ट्रेशन नंबर भरें
(बिना MP डोमिसाइल के आवेदन स्वीकार नहीं होगा)

  • व्यक्तिगत जानकारी भरें
  • इस स्टेप में आपको नीचे दी गई जानकारी भरनी होगी:
  • जन्म तिथि
  • जेंडर
  • वैवाहिक स्थिति
  • पिता और माता का नाम
  • पत्राचार और स्थायी पता
  • आधार नंबर (यदि उपलब्ध हो)
  • परीक्षा केंद्र का चयन

शैक्षणिक योग्यता भरें
अब अपनी शैक्षणिक जानकारी भरें:

  • ग्रेजुएशन डिटेल (विषय, पासिंग ईयर, प्रतिशत)
  • कंप्यूटर सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
  • टाइपिंग नॉलेज (हिंदी/अंग्रेजी)
  • अन्य डिप्लोमा या सर्टिफिकेट (यदि कोई हो)
  • सभी जानकारी भरने के बाद Validate पर क्लिक करें।
  • फॉर्म प्रीव्यू और कन्फर्मेशन
  • अब आपका पूरा फॉर्म प्रीव्यू में दिखाई देगा।
  • अगर कोई गलती हो तो Back जाकर सुधार करें।
  • सब कुछ सही होने पर Final Submit पर क्लिक करें।
  • Thumb Impression और Handwritten Declaration अपलोड करें
  • अब आपको लेफ्ट थंब इम्प्रेशन हैंडरिटन डिक्लेरेशन अपलोड करनी होगी।

डिक्लेरेशन का फॉर्मेट नोटिफिकेशन के पेज नंबर 17 पर दिया गया है, जिसे अपनी खुद की हैंडराइटिंग में लिखकर अपलोड करना अनिवार्य है।

  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • अंतिम स्टेप में आपको ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
  • पेमेंट सफल होने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर सुरक्षित रखें।

MP Apex Bank भर्ती 2026 मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए एक शानदार अवसर है। अच्छी संख्या में पद बैंकिंग पैटर्न की परीक्षा और राज्य में ही नौकरी पाने का मौका ये सभी बातें इस भर्ती को खास बनाती हैं। अगर आप बैंक में करियर बनाना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन करें और तैयारी शुरू कर दें।

Also Read: MP Home Guard Recruitment 2026 : 8 वीं पास शानदार मौका! 5000 बंपर पदों पर बिना परीक्षा, सीधी भर्ती

Shivani

मेरा नाम Shivani Jaat है और मैं इस वेबसाइट पर Author के रूप में काम कर रही हूँ। मुझे ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग का 3 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले मैं Sarkari Trends और Mandi Bhav वेबसाइट पर भी Author के तौर पर काम कर चुकी हूँ। वर्तमान में मैं B.A. (Honours) History की पढ़ाई कर रही हूँ। इस वेबसाइट पर मैं शिक्षा, सरकारी नौकरियों, परीक्षाओं और जरूरी अपडेट्स से जुड़ी जानकारी आसान और साफ भाषा में लिखती हूँ। मेरे द्वारा दी गई जानकारी को पहले आधिकारिक स्रोतों से जांचा जाता है, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि पाठकों तक समय पर और सही जानकारी पहुँचाई जाए।

Leave a Comment

Join WhatsApp