MP Police ASI & Steno First Phase Result 2025 : 500 पदों पर हुई थी परिक्षा, चयनित अभ्यर्थी की मेरिट हुई जारी।

MP Police ASI & Steno First Phase Result 2025 : जय हिंद दोस्तों, एक बार फिर मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी देखने को मिली है। हाल ही में आज MP Police SI और स्टेनो/सुविधा स्टेनो भर्ती का फर्स्ट फेज रिजल्ट जारी हो चुका है। बहुत सारे अभ्यर्थियों का इसमें चयन हुआ है, उन सभी को दिल से हार्दिक शुभकामनाएं।

जिन अभ्यर्थियों का इस फेज में चयन नहीं हुआ है, वे बिल्कुल भी निराश न हों। यह सिर्फ एक परीक्षा थी, पूरी जिंदगी नहीं। अपनी कमियों को पहचानिए, उनका एनालिसिस कीजिए और अगली भर्ती की तैयारी पूरे आत्मविश्वास के साथ शुरू कीजिए। जो अपनी गलतियों से सीखता है, वही आगे जाकर सफल होता है।

MP Police ASI & Steno First Phase Result 2025 Overview

आर्टिकल का नाममध्यप्रदेश Police ASI & Steno First Phase Result 2025
विभाग का नाममध्य प्रदेश गृह पुलिस विभाग भोपाल
वर्ष2025-2026
पद का विवरणPolice ASI & Steno
पदों की संख्या500
आयु सीमान्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष
सैलरी1900 ग्रेड पे
शैक्षणिक योग्यता8वी / 10वी/ 12 कक्षा उत्तीर्ण & Computer Degree/diploma With CPCT
आवेदन शुल्कSC / ST / EWS वर्ग – 250
सामान्य वर्ग – 500
नियुक्ति प्रकारस्थायी
आवेदन माध्यमMadhya Pradesh Employment Selection Board ( MPESB)
NotificationClick here
Admit CardClick here
ResultClick here
Result Pdf Merit ListClick here
Results Waiting ListClick here
Registration LinkClick here
Apply LinkClick here ( Link Closed )
Official WebsiteClick here

MP Police ASI & Steno First Phase Result 2025 के फर्स्ट फेज रिजल्ट की जानकारी

MP Police ASI & Steno First Phase Result 2025
  • First Phase का रिजल्ट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है।
  • उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर रिजल्ट चेक करना है।
  • रिजल्ट देखने के बाद सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपना स्कोर, कैटेगरी और शिफ्ट जरूर देखें, क्योंकि इन्हीं के आधार पर कट-ऑफ और चयन तय हुआ है।
  • सभी उम्मीदवारों से निवेदन है कि वे कमेंट में जरूर बताएं कि वे क्वालीफाई हुए हैं या नहीं, उनका स्कोर कितना है और वे किस कैटेगरी से हैं, ताकि सही कट-ऑफ का अनुमान लगाया जा सके।

MP Police ASI & Steno First Phase Result 2025 में कितने उम्मीदवार सेकेंड फेज के लिए चुने गए

जैसा कि आप सभी को ऑफिशियल नोटिफिकेशन की जानकारी के अनुसार पता होगा। इस भर्ती में कुल 500 रिक्त पद थे, जिनके मुकाबले लगभग 4222 उम्मीदवारों को सेकेंड फेज के लिए चयनित किया गया है। यानी पदों की संख्या के अनुसार लगभग सात गुना उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए बुलाया गया है। एक लंबी मेरिट लिस्ट जारी की गई है, जिसमें एप्लीकेशन नंबर, कैटेगरी, पोस्ट और यह भी बताया गया है कि उम्मीदवार 87 प्रतिशत में है या 13 प्रतिशत में।

MP Police ASI & Steno First Phase Result 2025 mere 87 प्रतिशत और 13 प्रतिशत वालों के लिए जरूरी बात

87 प्रतिशत में चयनित उम्मीदवारों के लिए स्थिति काफी सुरक्षित मानी जा रही है। वहीं 13 प्रतिशत में चयनित उम्मीदवारों को भी बिल्कुल पीछे नहीं हटना चाहिए। उनका प्रैक्टिकल एग्जाम, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल मेजरमेंट सभी होगा। कोर्ट के फाइनल आदेश के बाद 13 प्रतिशत में से भी उम्मीदवारों को फाइनल जॉइनिंग दी जाएगी, इसलिए सभी को पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ना चाहिए।

MP Police ASI & Steno First Phase Result 2025 का कट-ऑफ कितना गया है

अगर कट-ऑफ की बात करें तो यह लगभग वही गया है, जो पहले एक्सपेक्ट किया गया था।

  • UR कैटेगरी का कट-ऑफ करीब 78 से 81 के बीच रहा है।
  • OBC का 76 से 79, EWS का 74 से 76,
  • SC का 70 से 73 और ST का 65 से 68 के आसपास कट-ऑफ गया है।

कुछ उम्मीदवारों को 68 नंबर में भी चयन मिला है और कुछ को 70 में नहीं मिला, इसका कारण शिफ्ट वाइज ऑब्जेक्शन वाले प्रश्न हैं। जिन शिफ्ट में आपत्तियां सही मानी गईं, वहां कुछ उम्मीदवारों के नंबर बढ़ गए और कुछ के नहीं, इसी वजह से यह फर्क देखने को मिला।

MP Police ASI & Steno First Phase Result 2025 के आवश्यक दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • 8वीं/10वीं/12वीं की उत्तीर्ण मार्कशीट
  • Computer Degree or One year Diploma
  • CPCT
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण पत्र
  • जाती प्रमाण पत्र
  • Bio Data
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)

MP Police ASI & Steno First Phase Result 2025 सेकेंड फेज में क्या-क्या होगा

Asi Computer के लिए Second Phase में सबसे पहले प्रैक्टिकल एग्जाम होगा, जो 100 नंबर का रहेगा। इसमें 600 शब्दों के दो पैरा दिए जाएंगे, प्रत्येक के लिए 30-30 मिनट का समय मिलेगा। इसमें स्पीड से ज्यादा एक्युरेसी मायने रखती है। 75 से 80 नंबर अच्छा स्कोर माना जाएगा और 85 से 90 बहुत शानदार।

Steno के लिए इसके बाद शॉर्टहैंड टेस्ट होगा, जिसमें 100 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी है। बोले गए डिक्टेशन को पहले शॉर्टहैंड में लिखना होगा और फिर उसे सही तरीके से हिंदी में टाइप करना होगा। यह सबसे कठिन हिस्सा होता है, इसलिए इसकी नियमित प्रैक्टिस जरूरी है।

MP Police ASI & Steno First Phase Result 2025 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल मेजरमेंट

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में उम्मीदवारों की 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, CPCT या संबंधित कंप्यूटर सर्टिफिकेट, शॉर्टहैंड सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र और मूल निवासी प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी। इसके बाद फिजिकल मेजरमेंट होगा, जिसमें हाइट, फ्लैट फुट और आंख-नाक-कान की जांच की जाएगी। इसमें कोई दौड़ या फिजिकल टेस्ट नहीं होगा, केवल मेजरमेंट ही होगा।

MP Police ASI & Steno First Phase Result 2025 में मेडिकल और चरित्र सत्यापन

  • फाइनल मेरिट लिस्ट में नाम आने के बाद मेडिकल चेक-अप कराया जाएगा।
  • इसमें आंखों की रोशनी, सुनने की क्षमता, चेस्ट, ब्लड और यूरिन टेस्ट शामिल होंगे।
  • यह मेडिकल जांच जिला चिकित्सा बोर्ड द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही चरित्र सत्यापन भी होगा,
  • जिसमें यह देखा जाएगा कि उम्मीदवार के खिलाफ कोई गंभीर आपराधिक मामला तो नहीं है।
  • सामान्य मामलों में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन गंभीर अपराध होने पर जॉइनिंग कोर्ट के आदेश तक रोकी जा सकती है।

जिन उम्मीदवारों का इस बार चयन नहीं हुआ है, उन्हें यह समझना चाहिए कि एक परीक्षा आपकी किस्मत तय नहीं करती। आने वाले वर्षों में 2026, 2027 और 2028 में लगातार भर्तियां आने वाली हैं। अगर आप सही दिशा में मेहनत करेंगे, अपनी गलतियों को सुधारेंगे और नियमित अभ्यास करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी।

Also Read : MP CM Rise School Vacancy 2026 : सांदीपनी में 354 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, ITI के साथ पात्रता सिर्फ़ 12वीं।

Shivani

मेरा नाम Shivani Jaat है और मैं इस वेबसाइट पर Author के रूप में काम कर रही हूँ। मुझे ब्लॉगिंग और कंटेंट राइटिंग का 3 वर्षों का अनुभव है। इससे पहले मैं Sarkari Trends और Mandi Bhav वेबसाइट पर भी Author के तौर पर काम कर चुकी हूँ। वर्तमान में मैं B.A. (Honours) History की पढ़ाई कर रही हूँ। इस वेबसाइट पर मैं शिक्षा, सरकारी नौकरियों, परीक्षाओं और जरूरी अपडेट्स से जुड़ी जानकारी आसान और साफ भाषा में लिखती हूँ। मेरे द्वारा दी गई जानकारी को पहले आधिकारिक स्रोतों से जांचा जाता है, ताकि पाठकों को सही और भरोसेमंद जानकारी मिल सके। मेरा उद्देश्य है कि पाठकों तक समय पर और सही जानकारी पहुँचाई जाए।

1 thought on “MP Police ASI & Steno First Phase Result 2025 : 500 पदों पर हुई थी परिक्षा, चयनित अभ्यर्थी की मेरिट हुई जारी।”

Leave a Comment

Join WhatsApp