MP Jail Prahari, Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak 2026 : 1679 बंपर पद, 10 वीं पास से लेकर स्नातक कर सकेंगे आवेदन।

MP Jail Prahari, Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak 2026 : नमस्कार दोस्तों, मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए मध्य प्रदेश जेल प्रहरी 2026 एक बहुत बड़ा अवसर बनने जा रहा है। व्यापम (MPESB) के आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के अनुसार क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक पदों पर कुल 1600+ पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने वाली है।

अभी-अभी दिनांक 27 फरवरी को व्यापम ने मध्यप्रदेश जेल प्रहरी वनरक्षक और सहायक जेल अधीक्षक की भर्ती प्रक्रिया के लिए रूलबुक जारी कर दी गई है। और परीक्षा 07 अप्रैल 2026 से तय की गई है।

सबसे खास बात यह है कि मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल के ऑफिशल कैलेंडर के अनुसार इस भर्ती का रिजल्ट अप्रैल 2026 में ही जारी किया जा सकता है, यानी चयन प्रक्रिया काफी तेज रहने वाली है।

MP Jail Prahari, Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak 2026 Overview

आर्टिकल का नाममध्यप्रदेश क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक भर्ती
विभाग का नाममध्य प्रदेश क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक Department भोपाल
वर्ष2026
पद का विवरणक्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक
पदों की संख्या1600 +
महत्वपूर्ण तिथियां आवेदन प्रारंभ दिनांक : 28 फरवरी 2026
आवेदन अंतिम तिथि : 14 मार्च 2026
आवेदन में संशोधन तिथि : 19 मार्च 2026
परीक्षा तिथि : 07 अप्रैल 2026
आयु सीमान्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष
सैलरी1900 ग्रेड पे
शैक्षणिक योग्यता8वी / 10वी/ 12 कक्षा उत्तीर्ण / किसी भी विषय में स्नातक
आवेदन शुल्कSC, ST, OBCऔर महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क- ₹250
General Category – ₹500
नियुक्ति प्रकारस्थायी
आवेदन माध्यमMadhya Pradesh Employment Selection Board ( MPESB)
NotificationClick here
Registration LinkClick here
Apply LinkClick here
Official WebsiteClick here
Join WhatsApp Group ( For Fast Upcoming Vacancy Updates) Click here

MP Jail Prahari, Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak 2026 की पिछली भर्ती

अगर पिछले वर्षों की भर्ती पर नजर डालें तो 2022–23 में MP Jail Prahari, Shetra Rakshak, Van Rakshak, जेल प्रहरी और Sahayak Jail Adhikshak के इन चार पदों पर संयुक्त रूप से परीक्षा आयोजित हुई थी। उस समय अकेले वन रक्षक के ही 1772 पद थे।

लेकिन अभी MP की इस भर्ती में फिलहाल वन रक्षक का नाम शामिल नहीं किया गया है। हालांकि यह पूरी तरह संभव है कि जब विस्तृत विज्ञापन जारी होगा, तब वन रक्षक के पद भी इसमें जोड़े जाएं और कुल पदों की संख्या बढ़ जाए। इसलिए उम्मीदवारों को किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए।

Also Read : MP Bhu Abhilekh Data Entry Operator Vacancy 2026 : 770 पदों पर शॉर्ट विज्ञप्ति जारी , जानें योग्यता, चयन प्रकिया और परीक्षा पैटर्न।

MP Jail Prahari, Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak 2026 की योग्यता

मध्य प्रदेश की इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह दसवीं पास उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन सरकारी नौकरी का अवसर प्रदान करती है। जिन उम्मीदवारों ने 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। और साथ ही आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सहायक जेल अधीक्षक के लिए उम्मीदवार को किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य हैं।

MP Jail Prahari, Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak 2026 की आयु सीमा

  • यदि हम इस भर्ती की आयु सीमा की बात करें तो न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष रखी जाती है। और साथ ही सहायक जेल अधीक्षक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है।
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को शासन के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाती है।

MP Jail Prahari, Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak 2026 का वेतन

वही आगे बढ़ते हुए हम इस भर्ती के वेतन की बात करें तो इसका वेतन आपको काफी तगड़ा देखने को मिलता है। हालांकि अभी वर्तमान वेतनमान भी काफी आकर्षक होता है, जिसकी शुरुआत लगभग 19,500 रुपये से होती है और यह 62,000 रुपये तक जा सकता है।

MP Jail Prahari, Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak 2026 Physical Test Details

वहीं  MP की इस भर्ती में चयन के लिए शारीरिक मापदंड और शारीरिक दक्षता परीक्षा का विशेष महत्व होता है।

  • पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 165 सेंटीमीटर और महिला उम्मीदवारों के लिए 158 सेंटीमीटर निर्धारित की जाती है।
  • पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीना बिना फुलाए न्यूनतम 79 सेंटीमीटर होना चाहिए। और महिलाओं के लिए इसमें छूट दी जाती हैं।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा के अंतर्गत 800 मीटर की दौड़, गोला फेंक जैसी परीक्षाएं ली जाती हैं। पुरुष उम्मीदवारों को 800 मीटर की दौड़ 2 मिनट 50 सेकंड में पूरी करनी होती है, जबकि महिला उम्मीदवारों को 4 मिनट का समय दिया जाता है।

और खास बात तो यह है कि भूतपूर्व सैनिक और होमगार्ड उम्मीदवारों को निर्धारित मानकों के अनुसार छूट भी दी जाती है।

MP Jail Prahari, Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak 2026 Exam Pattern और Syllabus

  • MP की इस भर्ती को समझना चयन की दिशा में सबसे अहम कदम है। इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनके लिए 120 मिनट का समय दिया जाता है। प्रश्नपत्र कुल 100 अंकों का होता है
  • इसमें सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान जैसे पांच विषय शामिल होते हैं। हालांकि वर्तमान में लागू APTEC Exam Pattern के अनुसार यह जरूरी नहीं है कि हर विषय से समान संख्या में प्रश्न पूछे जाएं। किसी विषय से ज्यादा और किसी से कम प्रश्न आ सकते हैं, इसलिए सभी विषयों की बराबर तैयारी बेहद जरूरी है।
  • सामान्य ज्ञान में इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, मध्यप्रदेश सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स और स्टैटिक जीके से प्रश्न पूछे जाते हैं। विज्ञान में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और पर्यावरण से जुड़े सवाल आते हैं।
  • गणित में सीमित लेकिन कॉन्सेप्ट आधारित प्रश्न होते हैं, जबकि हिंदी और अंग्रेजी में व्याकरण, शब्दावली और समझ पर आधारित प्रश्न पूछे जाते हैं।

मध्य प्रदेश की इस भर्ती में सिलेबस पूरी तरह कॉन्सेप्ट बेस्ड होता है, इसलिए रटने से ज्यादा समझकर पढ़ना जरूरी है।

MP Jail Prahari, Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak 2026 आवश्यक दस्तावेज

MP Jail Prahari, Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak 2026
  • 10 वीं मार्कशीट
  • 12 वीं मार्कशीट
  • किसी भी विषय में स्नातक
  • आधार कार्ड
  • जाती प्रमाण पत्र
  • आय का प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • विकलांग प्रमाण पत्र ( यदि लागू हो तो )

MP Jail Prahari, Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak 2026 Preparation Strategy

जैसा कि आप सभी को बताया गया है कि चूंकि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद परीक्षा तक का समय काफी कम रहने वाला है, इसलिए MP Jail Prahari 2026 Preparation के लिए रिविजन और प्रैक्टिस सबसे अहम हथियार हैं। इस समय पूरा नया सिलेबस शुरू करने के बजाय पहले से पढ़े हुए टॉपिक्स का मजबूत रिविजन करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

PDF आधारित स्टडी मटेरियल से पढ़ाई करने पर कम समय में ज्यादा टॉपिक्स कवर किए जा सकते हैं। साथ ही हाल ही में हुई MP Police Constable, Excise Constable और SI परीक्षाओं के प्रश्नों को जरूर देखना चाहिए, क्योंकि APTEC पैटर्न लगभग सभी परीक्षाओं में एक जैसा हो चुका है।

कुल मिलाकर MP Jail Prahari, Shetra Or Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak उन उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है जो कम शैक्षणिक योग्यता में एक स्थायी और शानदार सरकारी नौकरी चाहते हैं।

अगर सही समय पर सही रणनीति अपनाई जाए और सिलेबस को गहराई से समझा जाए और लगातार अभ्यास किया जाए। तो कम समय में भी चयन पूरी तरह संभव है। हालांकि इस भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन आज ही जारी किया गया है।

FAQ’S

मध्यप्रदेश वनरक्षक 2026 की भर्ती कब होगी ?

मध्य प्रदेश वनरक्षक 2026 की भर्ती के पदों को MP जेल प्रहरी 2026 की परीक्षा में सम्मिलित किया जा सकता है।

मध्य प्रदेश जेल प्रहरी 2026 की आयु सीमा क्या है ?

मध्य प्रदेश जेल प्रहरी 2026 की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 33 वर्ष रखी गई है साथ ही शासन के नियम अनुसार छूट भी दी गई है।

Rohit Parihar

मेरा नाम Rohit Parihar है। मुझे ब्लॉगिंग और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में 6 वर्षों का अनुभव है। मैंने अपनी शिक्षा जयपुर से पूरी की है और पिछले कई वर्षों से सरकारी एवं प्राइवेट नौकरियों से जुड़ी जानकारी पर लगातार काम कर रहा हूँ। इस वेबसाइट के माध्यम से मैं सरकारी भर्तियों, नई वैकेंसी, एडमिट कार्ड, सिलेबस, आंसर की, रिजल्ट और लेटेस्ट जॉब अपडेट्स से जुड़ी सटीक व भरोसेमंद जानकारी प्रदान करता हूँ। मेरा उद्देश्य है कि छात्रों और नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को सरल भाषा में, समय पर और सही जानकारी उपलब्ध कराई जाए, जिससे वे अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले आसानी से ले सकें। VacancyTrends.com से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

2 thoughts on “MP Jail Prahari, Van Rakshak , Sahayak Jail Adhikshak 2026 : 1679 बंपर पद, 10 वीं पास से लेकर स्नातक कर सकेंगे आवेदन।”

Leave a Comment

Join WhatsApp