MP CM Rise School Vacancy 2026 : नमस्कार दोस्तों, आप मध्यप्रदेश के निवासी है। तो तैयार हो जाइए। मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में एक बार फिर से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यहां बात की जा रही है CM Rise School, जिसे अब सांदीपनी स्कूल के नाम से जाना जाता है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 354 पद निकाले गए हैं।
इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। आवेदन के बाद केवल दस्तावेज़ों का सत्यापन होगा और जैसे ही स्कूल की सीट फुल हो जाएगी, वहां भर्ती प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी।
Table of Contents
MP CM Rise School Vacancy 2026 Overview
| आर्टिकल का नाम | मध्यप्रदेश सीएम राइज स्कूल / सांदीपनी विद्यालय भर्ती 2026 |
| भर्ती बोर्ड | Centre for Entrepreneurship Development Madhya Pradesh. ( Outsourcing Posts Only) |
| विभाग | स्कूल शिक्षा विभाग भोपाल |
| पोस्ट का नाम | इस भर्ती में सफाईकर्मी, प्लंबर और वॉचमैन हैं। |
| महत्वपूर्ण तिथिया | आवेदन प्रारंभ : 08 फरवरी 2026 आवेदन की संभावित अंतिम तिथि : 18 फरवरी 2026 |
| परीक्षा मोड | इंटरव्यू माध्यम से |
| आयु सीमा | न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष |
| Registration Link | Click here |
| Apply Link | Click here |
| Official Website | Click here |
| Join WhatsApp Group ( For Fast Upcoming Vacancy Updates) | Click here |
MP CM Rise School Vacancy 2026 आवेदन तिथियां
- आवेदन प्रारंभ: 8 फरवरी 2026
- संभावित अंतिम तिथि: 18 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि निश्चित नहीं है। जैसे ही संबंधित स्कूल की सीटें भर जाएंगी, आवेदन अपने-आप बंद हो जाएंगे। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जल्दी से जल्दी आवेदन कर दें।
MP CM Rise School Vacancy 2026 की आयु सीमा और आयु गणना
मध्यप्रदेश सीएम राइज स्कूल की इस भर्ती की आयु सीमा की बात करें तो आवेदक उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होना चाहिए। और आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी यह एक बहुत महत्वपूर्ण बिंदु है, इसलिए आवेदन करने से पहले अपनी आयु अवश्य जांच लें।
MP CM Rise School Vacancy 2026 की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार
अब अगर पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो, यह कुछ इस प्रकार होगी।
- सफाई कर्मी पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास रखी गई है और इस पद पर कुल 194 रिक्तियां निकाली गई हैं।
- इसके अलावा चौकीदार / वॉचमैन के पदों पर भी भर्ती की जा रही है, जिसमें उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना आवश्यक है और कुल 35 पद निर्धारित किए गए हैं।
- माली पद के लिए अभ्यर्थी की योग्यता 8वीं या 10वीं पास मांगी गई है, जिसके अंतर्गत कुल 72 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
वहीं प्लंबर पद के लिए ITI पास होना अनिवार्य है और जो उम्मीदवार ITI कर चुके हैं, उनके लिए यह भर्ती एक बहुत ही अच्छा और सुनहरा अवसर साबित हो सकती है, खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं।
MP CM Rise School Vacancy 2026 कौन योग्य है।
मध्यप्रदेश सांदीपनी स्कूल की इस भर्ती में योग्य उम्मीदवार को कुछ शर्तों का भी पालन करना होगा। तभी आवेदक इस भर्ती के लिए योग्य होंगे जैसे सबसे पहले उम्मीदवार उसी जिले का मूल निवासी होना चाहिए, जिस जिले में वह आवेदन कर रहा है यह भर्ती स्थानीय स्तर पर की जा रही है। सभी पद स्कूल स्तर पर भरे जाएंगे।
MP CM Rise School Vacancy 2026 किन जिलों में भर्ती
यह भर्ती लगभग पूरे मध्य प्रदेश में देखने को मिल रही है, जिनमें प्रमुख जिले इस प्रकार हैं:
भोपाल, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, भिंड, दतिया, ग्वालियर, मुरैना, शिवपुरी, बैतूल, हरदा, अलीराजपुर, खंडवा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, कटनी, सिवनी, छतरपुर, पन्ना, सागर, देवास, शाजापुर सहित अन्य जिले।
MP CM Rise School Vacancy 2026 के आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- 8वीं/10वीं/12वीं की उत्तीर्ण मार्कशीट
- ITI प्रमाण पत्र
- मूल निवासी प्रमाण पत्र
- आय का प्रमाण पत्र
- जाती प्रमाण पत्र
- Bio Data
- अनुभव प्रमाण पत्र
- विकलांग प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
MP CM Rise School Vacancy 2026 आवेदन प्रक्रिया में कैसे करें आवेदन
- ऑफिशियल सूत्रों से पता चला है कि मध्य प्रदेश सांदीपनि विद्यालय में आउटसोर्स के माध्यम से सार्वजनिक कंपनी CEDMAP के जरिए स्कूल में रिक्त पदों की भर्ती सुनिश्चित की गई है। इसलिए आवेदक उम्मीदवार का अंतिम चयन भी इसी कम्पनी के निगरानी में किया जाएगा। आइए जाने इस भर्ती की आवेदक प्रकिया के बारे में विस्तार से।
- जैसा कि आप जानते हैं। आवेदन ऑनलाइन मोड में किए जाएंगे तो सबसे पहले उम्मीदवार को संबंधित सांदीपनी / CM Rise स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट या CEDMAP की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक उम्मीदवार को अपने बायो डेटा के साथ सभी शैक्षणिक योग्यता के साथ पीडीएफ फाइल अटैच करनी होगी साथ ही अपना पता भी डालना होगा।
- फिर अधिकारियों द्वारा जांच पड़ताल कराके आवेदक उम्मीदवार को आगे की प्रकिया के लिए सिलेक्ट kiya जाएगा।
- और खास बात नजदीकी स्कूल / कार्यालय से आवेदन प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
MP CM Rise (सांदीपनी) स्कूल भर्ती 2026 उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बिना परीक्षा सरकारी स्कूल में नौकरी पाना चाहते हैं। अगर आपके परिवार या जान-पहचान में कोई भी इस भर्ती के योग्य है, तो यह जानकारी जरूर उन तक पहुंचाइए।
MP CM Rise School Vacancy 2026 इंटरव्यू कब और कहाँ होगा।
बहुत सारे उम्मीदवारों के कमेंट आ रहे हैं कि इंटरव्यू कब होगा और कहाँ होगा। आप सभी को बता दें कि इसके फॉर्म 5 फरवरी से शुरू हुए थे और अब आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इंटरव्यू की कोई निश्चित तारीख पहले से घोषित नहीं की जाती है।
MP CM Rise School Vacancy 2026 इंटरव्यू की जानकारी कैसे मिलेगी।
जी दोस्तों, इंटरव्यू से संबंधित जानकारी आपको दो ही तरीकों से मिलेगी:
- ईमेल आईडी पर : जो ईमेल आईडी आपने फॉर्म भरते समय डाली थी, उसी पर आपको इंटरव्यू की पूरी जानकारी मिलेगी।
- मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए : आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज आएगा, जिसमें इंटरव्यू की तारीख, समय, स्थान और स्कूल का नाम लिखा होगा।
MP CM Rise School Vacancy 2026 से पहले इंटरव्यू का उदाहरण
जिन उम्मीदवारों ने पहले संदीपनी विद्यालय में फॉर्म भरा था, उनका इंटरव्यू 29 जनवरी को हुआ था। उन्हें ईमेल और मैसेज के माध्यम से बताया गया था कि किस स्कूल में, कितने बजे पहुँचना है और कौन–कौन से डॉक्यूमेंट लेकर जाने हैं।
इसी तरह की जानकारी इस भर्ती में भी आपको दी जाएगी। और अगर आपको ईमेल नहीं दिख रहा है, तो अपना इनबॉक्स और स्पैम फोल्डर ज़रूर चेक करें। साथ ही, मोबाइल पर आने वाले मैसेज पर भी ध्यान रखें। दोस्तों, इंटरव्यू बहुत जल्द कंडक्ट होने वाले हैं, इसलिए आप सभी तैयार रहें।
MP CM Rise School Vacancy 2026 की सैलरी
जैसा कि आप सभी जानते हैं, यह भर्ती प्रक्रिया आउटसोर्स कंपनी के द्वारा कराई जा रही है। इसलिए इसका वेतन आउटसोर्स यानी कॉन्टैक्ट बेसिस के आधार पर रखा गया है। अब अगर इन तीनों पदों के लिए हम इसके वेतन की बात करें तो इस भर्ती में सफाईकर्मी, प्लंबर और वॉचमैन जैसे कॉन्ट्रैक्ट-आधारित पदों की सैलरी लगभग ₹10,000 से ₹15,000 प्रति माह के बीच बताई जा रही है, जो पद के हिसाब से और आउटसोर्स एजेंसी की शर्तों के अनुसार दी जाती है।
FAQ’s
मध्यप्रदेश सांदीपनी विद्यालय में रिक्त पदों की संख्या क्या है?
मध्य प्रदेश सांदीपनि विद्यालय में आउटसोर्स के जरिए 354 पदों पर इस भर्ती में सफाईकर्मी, प्लंबर और वॉचमैन की भर्ती कराई जाएगी।
मध्यप्रदेश सांदीपनी विद्यालय का पुराना नाम क्या है?
मध्य प्रदेश सांदीपनि विद्यालय का पुराना नाम सीएम राइज स्कूल था। और अब इसे बदलकर सांदीपनी विद्यालय रखा गया हैं।
1 thought on “MP CM Rise School Vacancy 2026 : सांदीपनी में 354 पदों पर बिना परीक्षा सीधी भर्ती, ITI के साथ पात्रता सिर्फ़ 12वीं।”